श्रेयस अय्यर ने जीता ICC का प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ खूब बरसाये रन
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने हर महीने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिये जाने वाले ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के फरवरी महीने के अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत भारत के युवा मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पुरुषों के प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया तो वहीं पर न्यूजीलैंड की महिला टीम की ऑलराउंडर एमिलिया केर को प्लेयर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 2021-22 के घरेलू सीजन में बिना किसी मैच को गंवाये खत्म किया। इस दौरान भारतीय टीम ने 4 टेस्ट मैच खेले जिसमें 3 जीत और एक मैच ड्रॉ रहा तो वहीं पर 3 वनडे और 9 टी20 मैचों में जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर ने लंबे समय के बाद चोट से उबरकर भारतीय टीम में वापसी की और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में पहले रनों की बारिश की फिर टेस्ट सीरीज में भी मैच जिताऊ पारियां खेली।
और पढ़ें: IND vs SL: पिंक बॉल टेस्ट में अश्विन ने तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड, शेन वॉर्न को भी छोड़ा पीछे

प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने वाले तीसरे भारतीय बने अय्यर
श्रेयस अय्यर ने आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिये यूएई के बैटर वृत्य अराविंद और नेपाल के हरफनमौला खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह को पछाड़ने का काम किया और यह खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। अय्यर से पहले ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन ने भी 2021 के जनवरी और फरवरी महीने का खिताब जीता था। श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 80 रनों की पारी तो वहीं पर टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी 16 गेंद में 25 रन बनाये।

श्रीलंका के खिलाफ जमकर बरसाये रन
श्रेयस अय्यर को इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये भेजा गया जहां पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार 3 मैचों में 3 नाबाद विस्फोटक अर्धशतकीय पारियां खेली और एक भी मैच में अपना विकेट नहीं गंवाया। श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 174 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाये और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उनकी इस पारी के दम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी उन्हें बड़ा फायदा हुआ और 27 पायदान की छलांग लगाकर वो 18वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

पूर्व श्रीलंकाई ने की जमकर तारीफ
अय्यर को अवार्ड मिलने के बाद श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज और वोटिंग पैनल के सदस्य रसेल ऑर्नोल्ड ने अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने पूरे महीने शानदार नियंत्रण और निरंतरता का प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और उनके सामने गेंदबाजी करना मुश्किल कर दिया। वो विकेट के चारों ओर रन बनाते नजर आये।












Click it and Unblock the Notifications