PAK vs ENG Head to Head: पाक-इंग्लैंड का चौथा मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

England vs Pakistan, 4th T20I: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज चार मैचों की टी-20I सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होगी। मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है, जबकि पाकिस्तान सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहला T20I बिना कोई गेंदबाज़ी किए ही धुल गया था। एजबेस्टन में दूसरे T20I में मेजबान टीम ने 23 रन से जीत दर्ज की। इस जीत ने इंग्लैंड को सीरीज़ में 1-0 की बढ़त दिला दी। दुर्भाग्य से, कार्डिफ़ में तीसरा T20I भी बारिश के कारण रद्द हो गया। जबकि चौथे मैच में जोस एंड कंपनी उम्मीद कर रही होगी कि पूरा खेल हो और वे सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर सकें।

PAK vs ENG

बाबर आज़म की अगुआई वाली टीम मेजबान टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को मात देने के लिए अपने तेज गेंदबाजों पर बहुत अधिक निर्भर करेगी। एजबेस्टन में मेन इन ग्रीन के कप्तान शानदार फॉर्म में दिखे, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान कुछ खास कमाल नही कर सके। मेहमान टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए यूएसए जाने से पहले सीरीज बराबर करना चाहेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
इंग्लैंड और पाकिस्तान के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस मामले में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 32 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान इंग्लैंड ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 9 जीत से ही संतोष करना पड़ा है। दोनों के बीच तीन मैच बिना किसी परिणाम के रद्द हो गए।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का मैच कौन जीतेगा?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज खत्म करने की उम्मीद करेंगी। इंग्लैंड की टीम लय में है और वह इसे आगामी मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी। वर्तमान लय और रिकॉर्ड को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि आज का मैच इंग्लैंड के नाम हो सकता है।

ये भी पढ़ें- England vs Pakistan, 4th T20I: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट DreamXI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेट कीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ, आगा सलमान, हसन अली, अबरार अहमद, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान।

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, विल जैक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बेन डकेट, सैम कुरेन, टॉम हार्टले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+