ENG vs NZ: बेन स्टोक्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में जड़ा शतक, वनडे क्रिकेट में तीन हजार रन भी किए पूरे

England vs New Zealand, 3rd ODI: लंदन के ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स ने शतक जड़ दिया है। चार मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बेन स्टोक्स के बल्ले से टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में शतक निकला। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों के लिए वनडे सीरीज का यह तीसरा मुकाबला बेहद जरूरी है। बेन स्टोक्स की इस पारी के कारण इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।

वनडे करियर का चौथा शतक: बेन स्टोक्स ने अपने वनडे करियर में चौथा शतक लगाने में सफलता हासिल की है। महज 76 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बेन स्टोक्स ने शतक लगाने का काम किया। उन्होंने पारी में 120 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाने का काम किया। स्टोक्स की इस पारी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

 Ben Stokes 1

वनडे में 3,000 रन भी पूरे, पिता को किया याद: इस पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने वनडे में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। शतक लगाने के बाद बेन स्टोक्स ने अपने पिता को याद किया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जॉनी बेयरस्टो पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले कैच आउट हो गए। जो रूट भी कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद डेविड मलान और बेन स्टोक्स ने मिलकर टीम को संभालने का काम किया। डेविड मलान अपना शतक पूरा करने से चूक गए और 96 के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, रीस टॉपले।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+