क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी के पिता का निधन, दुःख के बावजूद मैच खेलने उतरा प्लेयर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए पिछला हफ्ता काफी दुःख भरा रहा क्योंकि एक दिग्गज खिलाड़ी के पिता का निधन हो गया। इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत नसीब नहीं हुई। हाल ही में समाप्त हुई सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई। इसके बाद यह दुखद खबर आई
जोस बटलर के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और उस गम के बावजूद वह मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर गए। हालांकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जोस बटलर टीम में शामिल नहीं थे। जोस बटलर रेड बॉल क्रिकेट में नहीं खेलते हैं। एक सप्ताह पहले उनके पिता का निधन हुआ है।

पिता को खोने के बाद बटलर को द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलने के लिए मैदान पर उतरना पड़ा, हालांकि इस दौरान उनके प्रदर्शन पर असर साफ तौर पर देखने को मिला। उनका बल्ला नहीं चला क्योंकि अपने घर के एक खास सदस्य को खोने का असर उनके दिमाग पर था।
मुकाबले के बाद बटलर ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर आकर आखिरी बार श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पिता के साथ अपना एक फोटो इन्स्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया और कहा कि हर चीज के लिए शुक्रिया डैड, अब शांति में आराम करना। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हाथ में लेते हुए बटलर ने पिता के साथ फोटो पोस्ट की।
पिता के निधन से पहले शायद बटलर ने द हंड्रेड टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेल लिया होगा। 6 अगस्त को वह पहली बार खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे। उसके बाद 9 अगस्त को बटलर ने दूसरी बार मैच खेला था। इन दो मैचों के दौरान ही शायद उन्होंने अपने पिता को खोया होगा।
पिता की मृत्यु के बाद जब वह अपना दूसरा मैच खेलने के लिए आए, तो बिलकुल भी बल्ला नहीं चला। वह खाता खोले बिना ही आउट होकर चलते बने। इससे समझा जा सकता है कि दिल में दर्द जरूर रहा होगा लेकिन उन्होंने खेल को अपना काम समझते हुए मैदान पर उतरने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications