IND vs ENG: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, भारत के खिलाफ इस घातक गेंदबाज को मिली जगह

India vs England, 3rd Test: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार को राजकोट में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज मार्क वुड को शोएब बशीर की जगह टीम में शामिल किया गया है। ईसीबी के बयान में कहा गया कि, 'थ्री लायंस ने एक बदलाव किया है और शोएब बशीर की जगह मार्क वुड को शामिल किया है।'

कप्तान बेन स्टोक्स सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहले हैदराबाद टेस्ट में 28 रन से हार के बाद भारत ने विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से जीता।

India vs England

तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में और चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में शुरू होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

भारत बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान , वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप।

ये भी पढ़ें- 'मैं आपकी पत्नी से..,' भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार से कही दिल की बात, हैरान कर देगा पैट कमिंस का जवाब

इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस , गस एटकिंसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+