IPL या इंग्लैंड? जोस बटलर के सामने धर्मसंकट! ECB ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए ODI और T20 टीम का किया ऐलान
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 मई से शुरू हो रही वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी सफेद गेंद (white-ball) स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ा सरप्राइज रहा लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) की टीम से गैरमौजूदगी, जबकि वो पूरी तरह फिट हैं और पिछले साल इसी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।
वहीं हैरी ब्रुक (Harry Brook) को दोनों फॉर्मेट्स की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि जोस बटलर (Jos Buttler) का नाम स्क्वॉड में होने के बावजूद उनकी उपलब्धता पर सवाल बना हुआ है। वजह है IPL का फाइनल, जो सीधे इंग्लैंड की ODI सीरीज से टकरा सकता है। बटलर की टीम गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे है, ऐसे में क्लब बनाम कंट्री की टकराहट तय मानी जा रही है।

लिविंगस्टोन फिट, फिर भी बाहर!
पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर बटलर की जगह कप्तानी कर चुके लिविंगस्टोन इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वे चोटिल नहीं हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें स्क्वॉड में जगह नहीं दी है।
बटलर की दुविधा: IPL या इंग्लैंड?
IPL का फाइनल और इंग्लैंड की वनडे सीरीज एक ही वक्त पर होने वाली है। ऐसे में बटलर को तय करना होगा कि वे गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे या इंग्लैंड के लिए। ECB ने साफ किया है कि IPL के रीसिड्यूल पर उन्हें दोबारा सोचना होगा क्योंकि NOC (No Objection Certificate) पुरानी तारीखों के हिसाब से जारी किए गए थे।
ODI टीम में लौटे जोफ्रा आर्चर, जो रूट भी मौजूद
ODI स्क्वॉड में जो रूट (Joe Root) और चोट से वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह संकेत है कि इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2025 के लिए अनुभव और युवा जोश दोनों पर दांव लगाने की सोच रखता है। लगभग तीन साल बाद टीम में लौट रहे लियाम डॉसन (Liam Dawson) को सिर्फ टी20 स्क्वॉड में जगह मिली है।
वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा 29 मई को तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होने वाला है, जिसके बाद 6 जून से इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल से टकराती है, क्योंकि टूर्नामेंट 17 मई को फिर से शुरू होगा और 3 जून को समाप्त होगा।
इंग्लैंड वनडे टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।
इंग्लैंड टी20 टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।












Click it and Unblock the Notifications