IND vs ENG: इंग्लैंड का दिग्गज हैदराबाद टेस्ट से बाहर, मैच से 1 दिन पहले हुआ प्लेइंग 11 का ऐलान

England Playing XI, 1st Test vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। हैदराबाद में यह मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड की तरफ से मुकाबले से एक दिन पीला ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी गई है।

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन की अहम बात यह है कि इसमें दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया है। हाल ही में एंडरसन को अभ्यास सेशन में हिस्सा लेते हुए देखा गया था। उनको शामिल नहीं करने की वजह सामने नहीं आई है।

england team

एंडरसन को टीम में शामिल नहीं करने के कुछ कारण हो सकते हैं एशेज 2023 में एंडरसन का प्रदर्शन अच्छा नहीं गया था। इसके अलावा एक और अहम फैक्टर भी है। भारतीय सरजमीं पर एंडरसन को उतना मूवमेंट नहीं मिलता है। इस वजह से शायद उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला लिया गया हो।

इंग्लिश टीम में तेज गेंदबाज विशेषज्ञ के रूप में मार्क वुड का नाम ही शामिल है। उनकी गति और फिटनेस इस मामले में बाजी मार लेती है। मार्क वुड के पास लम्बे समय तक गेंदबाजी करने की क्षमता है। इसके अलावा मार्क वुड थोड़ी बैटिंग भी कर सकते हैं। यह भी एक पलफ पॉइंट उनके लिए रहा है। पहला टेस्ट मैच गुरुवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैक सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डुकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+