कैगिसो रबाडा ने दर्ज की खास उपलब्धि, मॉर्डन क्रिकेट में बाकी तेज गेंदबाजों के छूट जाएंगे पसीने

लंदन, 20 अगस्त: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबानों को बहुत बुरी तरह मात दे दी है। अंग्रेजों ने इस मुकाबले में बेन स्टोक्स की कप्तानी में पहली बार टेस्ट मैचों में हार का स्वाद चखा जो काफी कड़वा था। प्रोटियाज टीम ने इंग्लैंड की टीम को एक पारी और 12 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के सूत्रधार कैगिसो रबाडा रहे जिन्होंने मैच में 7 विकेट लेकर अंग्रेजों को कभी भी जमने नहीं दिया और वे प्लेयर ऑफ द मैच भी साबित हुए।

 सबसे अहम भूमिका कैगिसो ने अदा की

सबसे अहम भूमिका कैगिसो ने अदा की

इंग्लैंड की पहली पारी 165 रन पर समेटने में सबसे अहम भूमिका कैगिसो ने अदा की थी क्योंकि उन्होंने 19 ओवर में 52 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में सभी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का उचित योगदान रहा जिसके चलते अंग्रेज 149 रनों पर ही ढेर हो गए। रबाडा ने इस पारी में 8 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए और वे 53 टेस्ट मैच में ही 250 ले चुके हैं जो किसी भी मायने में इतनी कम उम्र में आज की तारीख में बहुत ही महान उपलब्धि है। रबाडा इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 434 विकेट ले चुके हैं जो इस उम्र तक बाकी तेज गेदबाजों की पहुंच से बाहर दिखती है।

 बाकी तेज गेंदबाजों के छूट जाएंगे पसीने

बाकी तेज गेंदबाजों के छूट जाएंगे पसीने

रबाडा के समकक्ष जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस जैसे तेज गेदबाज हैं जो इंटरनेशनल विकेट के मामले में तीन-साढ़े तीन सौ विकेटों तक सीमित हैं। दोनों उम्र में भी कैगिसो से बड़े हैं।

रबाडा दक्षिण अफ्रीका के लिए इस साल सनसनीखेज रहे हैं जिन्होंने 8 टेस्ट पारियों में अभी तक 28 विकेट हासिल करके दिए। इस दौरान वे दो बार पांच विकेट भी ले चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उनका ताजा प्रदर्शन साल का फिलहाल बेस्ट है। इसके साथ ही रबाडा सबसे कम टेस्ट पारियों में 250 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप टेन में भी आ गए हैं। इस लिस्ट में नंबर एक पर संयुक्त रूप से डेल स्टेन और एलन डोनाल्ड मौजूद है जिन्होंने 90 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी और रबाडा ने इसके लिए 97 टेस्ट पारी ली है।

दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जबरदस्त कमबैक

दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जबरदस्त कमबैक

इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जबरदस्त कमबैक जारी है। अफ्रीका ने 2022 में भारत को दो बार हराया है, न्यूजीलैंड को भी एक बार हराया है हालांकि एक मुकाबले में न्यूजीलैंड में हार भी मिली। उन्होंने फिर बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो बार हराया है और अब इंग्लैंड को उसकी धरती पर मात दी है। इसके चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 75% अंकों के साथ टॉप पर बैठा है।

 अगला मुकाबला 25 अगस्त को

अगला मुकाबला 25 अगस्त को

नंबर दो पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके 70 परसेंट अंक है और भारत 52.08% के साथ अभी काफी नीचे है। इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला लॉर्ड्स में हुआ था और यहां पर उनका बहुत ही जबरदस्त रिकॉर्ड है। 1992 से दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल एक मुकाबला इस ऐतिहासिक मैदान पर हारी है। दिलचस्प बात है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भी यहीं होना प्रस्तावित है।

दक्षिण अफ्रीका का मौजूदा इंग्लैंड दौरे काफी बड़ा रहा जहां उनको तीन टेस्ट मैच, 3 वनडे इंटरनेशनल और तीन ही T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने थे। वनडे और टी-20 सीरीज हो चुकी है जो दक्षिण अफ्रीका के ही पक्ष में गई थी और अब टेस्ट मैच में अगला मुकाबला 25 अगस्त को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने जा कैरहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+