टॉपले ने लगाया विकेटों का छक्का, भारत को 100 रन से हराकर इंग्लैंड ने बराबर की सीरीज

लंदन, 15 जुलाई: इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स में दूसरे वनडे मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए भारतीय टीम को हर मोर्चे पर मात दी और मुकाबला जीतने के बाद तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने पिछला मैच 50 ओवर से भी कम में जीतकर काफी जज्बा दिखाया था लेकिन दूसरे ही मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीतने के बावजूद अंग्रेजों से मात खा गई।

ENG vs IND: England even the series by beating India 100 runs, Reece Topley takes 6 wicket

इंग्लैंड ने पहले बैटिंग के लिए मजबूर होने के बाद 49 ओवर में केवल 246 रनों का ही स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में भारतीय पारी 38.5 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ने खराब शुरूआत दी। रोहित अपना खाता भी नहीं खोल पाए जबकि धवन 9 रन बनाकर चलते बने। विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी कि वह वनडे सीरीज में वापसी करने के बाद कुछ करेंगे लेकिन यह बल्लेबाज भी 25 गेंदों में 16 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गया। टॉप के 2 विकेट टॉप्ले ने लिए और विराट कोहली को विली ने चलता किया।

भारतीय टीम को करारा झटका तब लगा जब ऋषभ पंत को भी शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया। यहां भारत पूरी तरह फंस चुका था क्योंकि उसके चार विकेट केवल 31 रनों पर जा चुके थे। ऐसे में एक साझेदारी की दरकार थी जो सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने की भी लेकिन सूर्यकुमार यादव अच्छे टच में होने के बावजूद टॉपले की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले 29 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।

इसके बाद हार्दिक का नंबर था जो 40 गेंदों पर 29 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद एक छोटी सी साझेदारी रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के बीच हुई। 39 रनों की साझेदारी का टॉपले ने किया जिन्होंने शमी को चलता कर दिया।

टॉपले ने चहल और प्रसिद्ध कृष्णा को भी चलता कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+