Ashes 2023: आउट या नॉटआउट? स्टीव स्मिथ के Run Out को लेकर मच गया बवाल, देखें Video
England vs Australia, 5th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज सीरीज का आखिरी मैच लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल इंग्लैंड के पक्ष में समाप्त हुआ क्योंकि मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों पर ढेर कर दिया, जिससे उन्हें 12 रनों की बढ़त मिल गई।
हालांकि, दूसरे दिन का खेल काफी विवादास्पद भी रहा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों रन आउट होने से बाल-बाल बच गए। रन आउट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अपनी-अपनी टीम के पक्ष में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दरअसल, दूसरे दिन 78वें ओवर में स्मिथ ने क्रिस वोक्स की गेंद पर शॉट खेला और डबल रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन वापस आते समय, फील्डर जॉर्ज एलहम ने गेंद पकड़ी और विकेटकीपर बेयरस्टो की ओर फेंक दी, जिन्होंने बिना समय बर्बाद किए गिल्लियां उखाड़ दीं।
वहीं स्टीव स्मिथ ने भी बिना कोई देरी किए क्रीज पर डाइव लगाई और फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंच गया। अलग-अलग एंगल से जांच करने पर पता चला कि जब स्मिथ क्रीज से बाहर थे तब बेयरस्टो ने स्टंप्स पर गेंद मारी थी। एंगल देखकर इंग्लैंड की टीम जश्न मनाने लगी, जबकि स्मिथ बड़ी स्क्रीन पर निर्णय देखने के लिए रुक गए, जो नॉट-आउट निकला। यह नाजारा देखने के बाद फैंस और कमेंटेटर हैरान रह गए।
George Ealham 🤝 Gary Pratt
— England Cricket (@englandcricket) July 28, 2023
An incredible piece of fielding but not to be... 😔 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/yWcdV6ZAdH
स्टीव स्मिथ ने किया शानदार प्रदर्शन
मैच के बारे में बात करें तो स्टीव स्मिथ ने 123 गेंदों पर 71 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की मुकाबले में वापसी करा दी। आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को ओवल में पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट में पहली पारी में बढ़त हासिल करके इंग्लैंड को निराश कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन की आखिरी गेंद पर 295 रन पर आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications