Ashes 2023: हेडिंग्ले टेस्ट में दूसरे दिन रहा इंग्लैंड का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/4
Ashes 2023, AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का मैच समाप्त हो चुका है। दूसरी पारी में आज ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 237 रन पर सिमट गई, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 18 और मिचेल मार्श 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
दूसरे दिन के मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त अब 142 रन की हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर में डेविड वार्नर के रूप में बड़ा झटका लगा।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर को टेस्ट में 17वीं बार आउट कर एक विकेट साथ बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वार्नर पांच गेंद पर एक रन बनाकर जैक क्रॉली के हाथों अपना कैच दे बैठे।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा। लाबुशेन 77 गेंद पर 33 रन बनाकर मोईन अली की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने अब तक सीरीज में 50 रन भी नहीं बनाए हैं और सभी पारी उनके लिए अर्धशतक के बिना गुजरी हैं।
मार्नश लाबुशेन के बाद मोईन अली ने स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया। स्मिथ 9 गेंद खेलकर मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान जब स्टीव स्मिथ ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे तो उनकी जॉनी बेयरस्टो से बहस हो गई, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा। ख्वाजा को क्रिस वोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 96 गेंद पर 43 रन बनाए। फिलहाल, मिचेल मार्श 43 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ट्रेविस हेड ने 43 गेंद पर 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 142 रन की हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications