ENG vs AFG: रनों की होगी बारिश या बरसेंगे बादल? इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट

ENG vs AFG Pitch and Weather: पहले मैच में निराश करने वाला प्रदर्शन करने के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा। इंग्लैंड का भी अभियान खराब ही रहा है। बड़ा स्कोर करने के बाद भी पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तानी टीम को दक्षिण अफ्रीका ने पराजित कर दिया था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए अब स्थिति करो या मरो वाली है। हारने वाली टीम सीधा इवेंट से बाहर हो जाएगी और सेमीफाइनल में खेलने का सपना बी टूट जाएगा। बेहतरीन गेम खेलने वाली टीम को जीत मिलेगी।

eng vs afg

इंग्लैंड की टीम को अपनी गेंदबाजी में धार लाने की आवश्यकता है। दूसरी तरफ अफगानिस्तानी टीम को बैटिंग में सुधार करना पड़ेगा। गेंदबाजी के मामले में अफगानिस्तान ठीक दिखती है। इंग्लिश टीम भारत ने लगातार तीन मैच हारने के बाद पाकिस्तान में जाकर भी पहला मुकाबला हारी है।

इंग्लैंड-अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट (ENG vs AFG Pitch Report)

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को हमेशा मदद मिलती है। जिस बल्लेबाज ने क्रीज पर टिककर खेलने का प्रयास किया, वह रनों की बारिश कर सकता है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने पर बात बन जाएगी। बाद में चेज करने का दबाव बल्लेबाजों के ऊपर भारी पड़ता है।

इंग्लैंड-अफगानिस्तान वेदर अपडेट (ENG vs AFG Weather)

रावलपिंडी में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। बुधवार को लाहौर में भी मौसम साफ़ रहने के आसार कम ही हैं। हल्की बारिश की संभावना भी है। ऐसे में मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। शाम के समय ओस का प्रभाव भी रहने वाला है।

दोनों टीमों में कौन पड़ सकता है भारी

अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच अगर तुलना की जाए, तो इंग्लिश टीम बेहतर दिखाई देती है लेकिन हालिया प्रदर्शन खराब रहा है। इसके बाद पिच को देखा जाए, तो इंग्लैंड के पास हिटर काफी हैं। बड़ा स्कोर करने की क्षमता भी है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+