Duleep Trophy 2023 का पूरा शेड्यूल, टीमों की जानकारी, कब और कहां देखें टूर्नामेंट

Duleep Trophy 2023: दिलीप ट्रॉफी का आने वाला एडिशन 28 जून को शुरू होने जा रहा है और फाइनल मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन, सेंट्रल जोन, साउथ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन शामिल हैं।

ध्यान देने वाली बात है कि वेस्ट जोन और साउथ जोन पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होगा।

Duleep Trophy 2023 full schedule

पहले क्वार्टर फाइनल का विजेता सेमीफाइनल में वेस्ट जोन से मुकाबला करेगा और दूसरे क्वार्टर फाइनल का विजेता साउथ जोन से सेमीफाइनल में बढ़ेगा। यह टूर्नामेंट बेंगलुरु में अलूर क्रिकेट स्टेडियम और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा।

यहां दिलीप ट्रॉफी की टीमों की पूरी स्क्वायड को देख सकते हैं-

वेस्ट जोन: प्रियांक पांचाल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, हेट पटेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, अर्पित वासवदा, अतीत सेठ, शम्स मुलानी, युवराज डोडिया, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया , चिंतन गज, अर्जन नागवासवाला।

साउथ जोन: हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल (उप-कप्तान), साईं सुदर्शन, रिकी भुई (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर समर्थ, वाशिंगटन सुंदर, सचिन बेबी, प्रदोष रंजन पॉल, साई किशोर, वी कावेरप्पा , वी वैशाक, केवी शशिकांत, दर्शन मिसाल, तिलक वर्मा।

ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), शाहबाज नदीम (उप-कप्तान), शांतनु मिश्रा, सुदीप घरामी, रियान पराग, ए मजूमदार, बिपिन सौरभ, ए पोरेल (विकेटकीपर), के कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, मुकेश कुमार , आकाश दीप, अनुकूल रॉय, एम मुरा सिंह, इशान पोरेल।

नॉर्थ जोन: मनदीप सिंह (कप्तान), प्रशांत चोपड़ा, ध्रुव शौरी, मनन वोहरा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अंकित कुमार, एएस कलसी, हर्षित राणा, आबिद मुश्ताक, जयंत यादव, पुलकित नारंग, निशांत संधू, सिद्धार्थ कौल, वैभव अरोड़ा , बलतेज सिंह।

सेंट्रल जोन: शिवम मावी (कप्तान), उपेंद्र यादव (उप-कप्तान और विकेटकीपर), विवेक सिंह, हिमांशु मंत्री, कुणाल चंदेला, शुभम शर्मा, अमनदीप खरे, रिंकू सिंह, अक्षय वाडकर, ध्रुव जुरेल, सौरभ कुमार, मानव सथार, सारांश जैन, आवेश खान, यश ठाकुर।

नार्थ-ईस्ट जोन: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), नीलेश लामिचाने (उप-कप्तान), किशन लिंगदोह, लैंग्लोन्याम्बा, ए.आर. अहलावत, जोसेफ ललथनखुमा, प्रफुल्लमणि (विकेटकीपर), दीपू संगमा, जोतिन फिरोइजाम, इमलीवती लेम्तुर, पलजोर तमांग, किशन सिन्हा, आकाश कुमार चौधरी, राजकुमार रेक्स सिंह, नागाहो चिशी। रिजर्व: ली योंग लेप्चा, नबाम अबो, डिका राल्ते।

दिलीप ट्रॉफी 2023 का पूरा शेड्यूल यहां देख सकते हैं-

28 जून- सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन- अलूर क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु

28 जून- नॉर्थ जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ,बेंगलुरु

5 जुलाई- वेस्ट जोन बनाम पहले क्वार्टर फाइनल का विजेता- अलूर क्रिकेट स्टेडियम

5 जुलाई- साउथ जोन बनाम दूसरे क्वार्टर फाइनल का विजेता, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु

12 जुलाई- फाइनल मैच, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु

दिलीप ट्रॉफी 2023 टीवी पर कब और कहां देखें-

दिलीप ट्रॉफी 2023 की ब्रॉडकास्ट डिटेल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अगली जानकारी का इंतजार करना होगा। अभी बीसीसीआई ने भारत के इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट के लिए ब्रॉडकास्टिंग की घोषणा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+