Dream11: अफगानिस्तान-आयरलैंड के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, स्टर्लिंग और शाहिदी के बीच होगी टक्कर
Afghanistan vs Ireland, 1st ODI: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच आज, 7 मार्च को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 5:00 बजे से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
आयरिश टीम जिम्बाब्वे के अपने आखिरी दौरे में शानदार वनडे सीरीज जीत कर आ रही है। उन्होंने मेजबान टीम को 0-2 के अंतर से हराया और अफगानिस्ता के खिलाफ भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

AFG vs IRE: शारजाह पिच रिपोर्ट
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। यहां बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियां हैं। छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल सकते हैं। इस स्थान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है।
AFG vs IRE: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने 50 ओवर के फार्मेट में कुल 30 मैच खेले हैं। इस दौरान अफगानिस्तान 16 जीत के साथ थोड़ा आगे है, जबकि आयरलैंड ने 13 मैच जीते हैं और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।
AFG vs IRE: संभावित प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अखिल, नूर अहमद, कैस अहमद, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, ग्राहम ह्यूम, थियो वैन वोर्कोम।
AFG vs IRE: अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज
- बल्लेबाज: हशमतुल्लाह शाहिदी, पॉल स्टर्लिंग, इब्राहिम जादरान, हैरी टेक्टर, एंड्रयू बालबर्नी
- ऑलराउंडर: कर्टिस कैंपर, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी
- गेंदबाज: मार्क अडायर, नूर अहमद
- कप्तान: इब्राहिम जादरान
- उपकप्तान: हैरी टेक्टर
AFG vs IRE: अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रियाज हसन, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, अल्लाह गजनफर, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंडी मैकब्राइन, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, थियो वैन वोर्कोम, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू फोस्टर, नील रॉक।












Click it and Unblock the Notifications