मोहम्मद शमी के दिल में अब भी हसीन जहां के लिए प्यार? ऐसा क्या हुआ जिसे देखकर सभी हैरान
Mohammed Shami and Hasin Jahan: मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। फिटनेस और अन्य मामलों को देखते हुए उनको टीम में शामिल नहीं किया गया। युवा प्लेयर्स की वजह से भी टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई। आईपीएल में वह इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे थे लेकिन फ्लॉप हो गए।
अपनी पत्नी हसीन जहां से अनबन के बाद शमी काफी लम्बे समय से अलग रहते हैं। एक समय ऐसा भी था, जब हसीन जहां और शमी एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। इसके बाद हसीन जहां ने शमी के ऊपर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया और अलग रहने लगीं। कोलकाता में केस अब भी चल रहा है।

अलग रहने के बावजूद शमी ने पिछले कुछ सालों में ऐसा किया है, किसे देखकर हर कोई हैरान है। मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां का नामोनिशान नहीं मिटाने का फैसला लिया। सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक जब अलग हो गए थे, तो सानिया ने अपने दुबई वाले घर पर बेटे और खुद का नाम लिखवा दिया था। उन्होंने शोएब को खुद से पूरी तरह दूर कर दिया था।
मोहम्मद शमी और हसीन जहां का मामला अब भी चल रहा है। दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं होने के बावजूद शमी ने अपनी पत्नी को पूरी तरह से खुद से दूर नहीं किया। शमी ने उन कार्यों में कोई बदलाव नहीं किया, जो उनके रिश्ते के समय से चल रहे थे। उनमें से एक था उनका अपना फ़ार्म हाउस।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शमी के पास एक बड़ा फ़ार्म हाउस है, जो 150 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। पत्नी से बेहद प्यार के चलते शमी ने इस फ़ार्म हाउस का नाम 'हसीन' रख दिया। सालों से अलग रहने के बावजूद शमी ने अपने इस फ़ार्म हाउस का नाम नहीं बदला। इस तरह उनके प्यार की निशानी अब तक बरकरार है।
Mohammed Shami ने दस साल पहले देखा सपना
करीबन दस साल पहले साल 2015 में शमी के मन में अपना फ़ार्म हाउस बनाने का विचार आया था, आज वह बनकर पूरी तरह से तैयार है। उस समय शमी ने जमीन खरीदी थी, जिसका अब कायापलट कर दिया गया है। यह फ़ार्म हाउस करीबन 15 करोड़ रुपये का है। मजे की बात तो यह है कि वहां शमी ने अभ्यास करने के लिए पिच भी बनवाई है। नेट्स भी है, वह जमकर खेल का आनन्द उठाते हैं।
Mohammed Shami करते हैं फुल मस्ती
गर्मियों के समय शमी अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस में ही बिताते हैं। वहां आम से लदे पेड़ भी हैं। गर्मियों में आम का सीजन होता है और शमी उनका आनन्द उठाते हैं। इसके अलावा स्विमिंग पूल में भी वह अपना समय बिताते हैं। इस तरह वह पत्नी के नाम पर बनी इस प्रोपर्टी में जमकर मज़े करते हैं। शमी की बेटी हसीन जहां के साथ कोलकाता में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications