'तलाक मुश्किल ..', सानिया मिर्जा की लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई सनसनी, लोगों को क्यों याद आए अभिषेक-ऐश्वर्या?
Sania Mirza And Shoaib Malik Divorce: पिछले काफी वक्त से भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। PAK मीडिया रिपोर्ट साल 2022 से कह रही है कि दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों लंबे वक्त से अलग-अलग रह रहे हैं।

लेकिन दोनों में से किसी ने इस बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है बल्कि हमेशा गोल-मोल उत्तर देकर लोगों को भ्रमित किया है इसलिए दोनों के रिलेशन की तस्वीर बिल्कुल भी साफ नहीं है।
सानिया और शोएब ने हटाई एक-दूसरे की तस्वीरें
एक बार फिर से दोनों की तलाक की खबर ने जोर पकड़ा हुआ है , दरअसल सानिया और शोएब दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दी हैं और तो और दोनों ने अपना बॉयो इंट्रो भी भी चेंज कर दिया है।
शोएब अब नहीं रहे 'Husband of a Superwoman'!
पहले शोएब मलिक के इंस्टा प्रोफाइल में लिखा होता था 'Husband of a Superwoman', जो कि अब बदल गया है। तो वहीं सानिया का बॉयो सानिया मिर्जा मलिक से अब सानिया मिर्जा हो गया है।
'शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है'
दोनों के तलाक की अफवाओं के बीच सानिया मिर्जा की एक पोस्ट ने उनके फैंस को औऱ भी परेशान कर दिया है। दरअसल सानिया ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है कि 'शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, मुश्किल चुनने में हैं, मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है।'

जिंदगी कभी ईजी नहीं होती है-सानिया मिर्जा
'कर्ज में डूबना मुश्किल है, अनुशासित रहना मुश्किल है, संचार मुश्किल है, संवाद मुश्किल है, जिंदगी कभी ईजी नहीं होती है, ये हमेशा मुश्किल रहेगी लेकिन हम अपनी मेहनत से सही चीज चुन सकते हैं।'
सानिया ने कोई जवाब नहीं दिया
सानिया की ये पोस्ट जैसे ही वायरल हुई लोगों ने इसे इनके वैवाहिक जीवन से जोड़ दिया है। लोगों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर सानिया से सवाल भी पूछे हैं लेकिन सानिया ने कोई जवाब नहीं दिया है।
प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से साधी चुप्पी!
आपको बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों का तलाक काफी पहले हो चुका है लेकिन दोनों अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
लोगों को क्यों याद आए अभिषेक-ऐश्वर्या?
आपको बता दें कि कुछ लोगों ने सानिया-शोएब के रिश्ते को एक्टर अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जोड़ दिया है, जिनकी भी तलाक की खबरों ने सुर्खियां पकड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का ये पॉवर कपल अब अलग हो गया है।
आखिर क्या झूठ और क्या सच है?
ऐश्वर्या फिलहाल बच्चन फैमिली से अलग रह रही हैं और उनका झगड़ा प्रापर्टी को लेकर है, फिलहाल क्या झूठ और क्या सच इस बारे में केवल बच्चन फैमिली ही जानती है, जिसने इस पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है।
सानिया-शोएब ने नहीं जारी किया कोई बयान
ठीक इसी तरह से सानिया-शोएब ने भी अपने रिश्ते पर मौन व्रत रखा हुआ है और इसी कारण दोनों के फैंस काफी परेशान हैं। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि 'ये तो अभिषेक-ऐश्वर्या बन गए!'। आपको दें कि सायना और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों को शादी से एक बेटा भी है।
शोएब की आशिकमिजाजी है तलाक की वजह!
पाक मीडिया में कहा जा रहा है कि सानिया और शोएब की तलाक की वजह शोएब की आशिकमिजाजी है, उनका और अभिनेत्री आयशा उमर का अफेयर चल रहा है। हालांकि आय़शा उमर ने इन सारी बातों से इनकार किया है और कहा है कि 'वो सिंगल हैं और सानिया-शोएब के रिलेशनशिप से उनका कोई लेना-देना नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications