ना हर्षल पटेल को खिलाया, ना चहल को, DK ने बताया इससे वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों पर क्या असर पड़ा

भारतीय टीम को एक के बाद एक टी20 वर्ल्ड कप में निराशा का सामना करना पड़ा। पिछले साल को कहने के लिए भी कुछ नहीं था क्योंकि वे ग्रुप स्टेज से बाहर हो गए थे लेकिन इस बार सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारने के बाद फिर से टीम इंडिया की 2022 टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने की उम्मीद टूट गई। रोहित शर्मा एंड मैनेजमेंट ने जो तेज रन बनाने का ड्रामा वर्ल्ड कप से पहले क्रिएट किया था उसकी हवा मेन टूर्नामेंट में निकल गई। रोहित कप्तानी संभालने के बाद से कहते रहे हैं कि हम चाहे आउट हो जाए पर निर्मम होकर तेज खेलते रहेंगे। हम रिस्क लेते रहेंगे।

युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को एक भी मैच नहीं दिया

युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को एक भी मैच नहीं दिया

हालांकि विश्व कप में रोहित ही सबसे धीमे बल्लेबाजों में शामिल हुए। विराट कोहली ने वनडे स्टाइल में स्ट्राइक रेट के साथ जो रनों का अंबार लगाया वह भी अहम मुकाबलों में नाकाफी साबित हुआ। कुल मिलाकर एक और दिल को रुलाने वाली हार मिली और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा किए गए खराब फैसलों के लिए भारतीय टीम को प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। जैसे तेज रन बनाने का जुमला छेड़ा गया था वैसे ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई तरह के कॉम्बिनेशन आजमाए थे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को एक भी मैच नहीं दिया गया। बात यह है कि जब मेन प्रतियोगिता में डरपोक बनकर ही खेलना तो पिछले एक साल से तैयारी के नाम पर ये सब क्या चल रहा था।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Dinesh Karthik के लिए नीली जर्सी में हुआ करियर का अंत | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की तारीफ की

    राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की तारीफ की

    हालांकि, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पटेल और चहल जैसे खिलाड़ियों के साथ कम्यूनिकेशन बनाए रखने के लिए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की तारीफ की, क्योंकि इससे टीम कैंप में का माहौल हेल्थी बना रहा।

    क्रिकबज पर दिनेश कार्तिक ने कहा, "वे दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है। लेकिन वे उदास नहीं थे, वे परेशान नहीं थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में, उन्हें बताया गया था कि इन निश्चित परिस्थितियों में खेलेंगे। इसलिए, वे जागरूक थे और वे इस तरह से तैयारी कर रहे थे कि जब भी उन्हें मौका मिले, वे अपना सर्वश्रेष्ठ दें।"

    टीम के माहौल में कोई नाराजगी और कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं थी

    टीम के माहौल में कोई नाराजगी और कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं थी

    "मुझे लगता है कि जब कोच और कप्तान से खिलाड़ी को साफ बात की जरूरत होती है तो यह एक खिलाड़ी के रूप में आपके काम को बहुत आसान बना देता है। आप अपने अंदर देखना शुरू कर देते हैं कि आपको क्या करने की आवश्यकता है और अगर किसी भी स्तर पर उन लोगों को मौका मिला होता, तो वे उन्होंने निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ दिया होता। टीम के माहौल में कोई नाराजगी और कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं थी और यह सबसे अच्छी चीज है जिसकी आप उम्मीद करते हैं।"

    टी20 विश्व कप के बाद, टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज खेल रही है जिसमें कार्तिक को जगह नहीं दी गई है। कार्तिक के लिए अब शायद दरवाजे पूरी तरह से बंद हो गए हैं। उनकी उम्र को देखते हुए यही लगता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+