Emerging Asia Cup: फाइनल में भारत की हार के बाद दिनेश कार्तिक ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
Pakistan A vs India A, Final: इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल भारतीय टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा। भारत ए को खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ए से हार का सामना करना पड़ा। कुछ दिन पहले ही भारत ए ने पाकिस्तान टीम को 8 विकेट से हराया था, लेकिन जब फाइनल मुकाबले की बात आई, तो यश ढुल एंड कंपनी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए फाइनल मुकाबला देखकर अनुभवी भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को याद किया, जहां भारतीय सीनियर टीम को इसी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

दरअसल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी अभियान में भारतीय टीम ने फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया था, पूरे अभियान में अजेय रही थी। जब भारत और पाकिस्तान अभियान के लीग चरण में मिले थे, तो सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम को विराट कोहली की टीम ने हरा दिया था, और यहां भी फाइनल में पासा पलट गया।
कार्तिक ने ट्वीट कर लिखा, 'पाकिस्तान ए ने अच्छा खेला। भारत ए ने अच्छी कोशिश की। कठिन हार रही। फाइनल तक शानदार टूर्नामेंट खेलने के बाद हमेशा एक कड़वी गोली निगलनी पड़ती है। आप सीखना जारी रखें। इस परिणाम के बाद आपमें से कुछ को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की याद आ जाएगी।'
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 352/8 रन बनाए। सईम अयूब ने 51 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए और साहिबज़ादा फरहान ने 62 गेंदों में चार चौकों और छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।
दोनों खिलाड़ियों के बीच 121 रन की शुरुआती साझेदारी के बाद एक विशाल स्कोर की नींव रखी गई। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान ए 187/5 पर सिमट गया, लेकिन तैयब ताहिर ने यहां से टीम की कमान संभाली। उन्होंने मुबासिर खान (47 गेंदों में 35) के साथ छठे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान 300 रन के पार पहुंचा।
तैयब ने सिर्फ 71 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। इस पारी ने पाकिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। इस मुकाबले में भारत वापसी नहीं कर सका और 40 ओवर में 224 रन पर पूरी टीम सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications