क्या है विराट कोहली के पानी की एक बोतल का प्राइस? लाखों रुपये पानी की कीमत कर देगी आपको हैरान
Virat Kohli Water Bottle Price: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फिटनेस में नए मानक स्थापित किये हैं। विराट कोहली ने अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। वह मसाले और तेल वाला खाना भी नहीं खाते हैं। काफी साल पहले ई उन्होंने अपनी डाईट को लेकर निर्णय लिया था।
फिटनेस के लिए कड़े नियमों को अपनाने वाले कोहली की डाईट में पानी भी कुछ उसी तरह का शामिल है। पीने वाले पानी की कीमत भी कुछ ऐसी है, जिसे जानने के बाद हैरानी होती है। कोहली के अलावा उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी फिटनेस को लेकर सजग रहती हैं।

कोहली जो पानी पीते हैं, वह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है लेकिन उतना ही महंगा भी हैं। वह एवियन प्राकृतिक वसंत पानी पीते हैं। एवियन वसंत प्राकृतिक पानी को सबसे शुद्ध पीने का पानी माना जाता है। यह यूरोप से आता है। यूरोप की सबसे बड़ी झीलों में से एक एवियन पेस बैंस से यह पानी आता है। कोहली इसी पानी को पीते हैं।
विराट कोहली के लिए यह पानी फ्रांस से आयात किया जाता है। एक लीटर पानी की कीमत ही 4000 रुपये बताई गई है। इससे पता चलता है कि विराट कोहली अपने स्वास्थ्य को लेकर कितना जागरूक हैं और फिट रहने के लिए हर कीमत अदा करने के लिए तैयार रहते हैं।
Virat Kohli कितने का पानी पी सकते हैं
अगर विराट कोहली एक दिन में तीन लीटर पानी भी पीते हैं, तो इसकी कीमत 12 हजार रुपये होगी। महीने भर के लिए यह कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये बैठती है। अगर वह साल भर तीन लीटर प्रति दिन के हिसाब से पानी पीएंगे, तो यह कीमत 43 लाख रुपये से ज्यादा होगी।
Virat Kohli क्या खाते हैं
खाने की बात करें, तो कोहली उबला हुआ खाना ज्यादा खाते हैं। उनको मसाले और तेल से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह तला हुआ और भुना हुआ खाना काफी सालों से नहीं खा रहे हैं। स्प्राउड्स और उबले खाने में नमक मिलाकर वह खा लेते हैं। स्वाद से भी विराट कोहली को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विराट कोहली का अगला असाइनमेंट
कोहली का अगला असाइनमेंट दिल्ली में होने वाला रणजी ट्रॉफी मुकाबला है। इसके अभ्यास सेशन में वह पहुंचे थे। कोहली रेलवे के खिलाफ यह मैच खेलेंगे। 13 साल बाद वह इस रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। देखना होगा कि वह इस मुकाबले में धमाल मचा पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications