वीरेंदर सहवाग ने इशारों-इशारों में साधा गौतम गंभीर पर निशाना? बोले पार्ट टाइम एमपी नहीं बनना

Virender Sehwag: देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की बहस के बीच पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने भी अपनी राय दी। सहवाग के अनुसार देश का नाम भारत होना चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सहवाग को चुनाव लड़ने की सलाह दी, इस पर सहवाग का बयान आया।

सहवाग ने एक यूजर को जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा कि वह राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखते। दोनों बड़ी पार्टियों की तरफ से पिछले दो चुनावों में उनको अप्रोच किया गया था। सहवाग ने कहा कि खेल और मनोरंजन जगत के लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए।

virender sehwag

सहवाग ने कहा कि राजनीति में ज्यादातर लोग सिर्फ अपने अंहकार और पावर की भूख के लिए होते हैं, वे लोगों के लिए मुश्किल से ही समय निकालते हैं। कुछ लोग अपवाद होते हैं लेकिन ज्यादातर पीआर ही करते हैं। मुझे क्रिकेट से जुड़ना औरकॉमेंट्री करना पसंद है लेकिन सुविधा के हिसाब से पार्ट टाइम एमपी बनने की इच्छा मैं नहीं रखता।

इससे पहले सहवाग ने कहा कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया नहीं टीम भारत होना चाहिए। जर्सी पर भी भारत होना चाहिए। बोर्ड सचिव जय शाह को टैग करते हुए सहवाग ने लिखा कि इस वर्ल्ड कप हम बुमराह, रोहित, कोहली जड्डू के लिए चीयर करेंगे और शायद भारत हमारे दिल में होगा और खिलाड़ियों की जर्सी भी 'भारत' हो।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सहवाग ने हैश टैग भारत इस्तेमाल किया था और अब वही चर्चा हर जगह हो रही है। सहवाग ने इसे लेकर लिखा कि मैं हमेशा से मानता हूं कि नाम ऐसा हो जो अंदर अभिमान पैदा करे। हम भारतीय हैं और इंडिया नाम ब्रिटिशर्स ने दिया था। आधिकारिक रूप से भारत को वापस लाना लम्बे समय से पेंडिग है। मैं बीसीसीआई से निवेदन करता हूं कि इस वर्ल्ड कप खिलाड़ियों की छाती पर भारत नाम हो।

गौरतलब है कि जी20 के डेलिगेशन को राष्ट्रपति की तरफ से डिनर दिया जाएगा। इसके निमंत्रण कार्ड पर भारत नाम लिखा हुआ है। इस वजह से अब बहस शुरू हो गई है कि इंडिया की जगह भारत ही नाम रखा जाए। सहवाग ने भी यही मांग रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+