धोनी खरीदना चाहते थे CSK में हिस्सेदारी, मैनेजमेंट ने दिया दो टूक जवाब, खराब हो सकते हैं रिश्ते

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता आईपीएल के सबसे चर्चित रिश्तों में रहा है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार चैंपियन बनाया और लंबे समय तक फ्रेंचाइजी का चेहरा बने रहे। अब टीम के साथ उनके रिश्ते को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जो आने वाले समय में काफी चर्चा बटोर सकती है।

क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी चेन्नई सुपर किंग्स में हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे। बताया गया है कि इस सिलसिले में उनकी तरफ से फ्रेंचाइजी के सामने कई प्रस्ताव रखे गए लेकिन दोनों पक्ष किसी एक डील पर सहमत नहीं हो सके।

MS Dhoni

धोनी कितनी हिस्सेदारी चाहते थे?

रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में धोनी ने सीएसके में 25 फीसदी हिस्सेदारी लेने की इच्छा जताई थी। हालांकि मैनेजमेंट की तरफ से इसके बदले सिर्फ 3 फीसदी हिस्सेदारी की पेशकश की गई। इसके बाद धोनी ने अपनी मांग कम करते हुए 20 फीसदी हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा। इस बार भी दोनों पक्षों के बीच बड़ा अंतर रहा और मैनेजमेंट ने करीब 4 फीसदी हिस्सेदारी की बात कही।

आखिरी प्रस्ताव पर भी नहीं बनी बात

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि धोनी ने बाद में 18 फीसदी हिस्सेदारी लेने की इच्छा जताई। इसके जवाब में सीएसके मैनेजमेंट करीब 5.5 फीसदी तक जाने को तैयार था। इन प्रस्तावों के बावजूद डील आगे नहीं बढ़ सकी। खास बात यह है कि इस पूरी बातचीत में अभी तक किसी लिखित समझौते की बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत मौखिक स्तर पर ही रही।

क्या इससे धोनी और CSK के रिश्ते पर असर पड़ेगा?

धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता सिर्फ एक खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी तक सीमित नहीं रहा है। वह टीम की पहचान का अहम हिस्सा रहे हैं। ऐसे में हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनना निश्चित तौर पर चर्चा का विषय है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस बातचीत का दोनों के रिश्ते पर कितना असर पड़ेगा। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि धोनी अगले आईपीएल सीजन में खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर आएंगे या नहीं।

पिछले सीजन 4 करोड़ में हुए थे रिटेन

पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को अनकैप्ड प्लेयर कैटेगरी में 4 करोड़ रुपये में अपने साथ बरकरार रखा था। अब उनका अगला आईपीएल सीजन खेलना तय है या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी और सीएसके के बीच हिस्सेदारी को लेकर भविष्य में कोई समझौता हो पाएगा। अगर दोनों पक्ष दोबारा बातचीत करते हैं तो यह आईपीएल की सबसे चर्चित डील में से एक बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+