VIDEO: 'मैं बहुत तकलीफ में हूं वर्ना...', युजवेंद्र चहल को लेकर बोलीं धनश्री, शिखर धवन ने किया पर्दाफाश
Shikhar Dhawan Video: युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच रिश्ते में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरने का काम कर रही हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। दिसंबर 2020 में दोनों की शादी हुई थी और तब से लेकर अब तक उनकी शादी काफी चर्चा में रही है। हालांकि, अचानक अब उनके रिश्ते में समस्या आने की खबरें सामने आ रही हैं।
शिखर धवन का वीडियो वायरल (Shikhar Dhawan Video)
ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच आने वाले समय में तलाक को लेकर तनाव या विवाद बढ़ सकता है। इस बीच शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चहल के बारे में बात करते हुए धनश्री से सवाल कर रहे हैं। इस वीडियो में शिखर धवन के सवाल करने के तरीके को कुछ लोग चहल और धनश्री के रिश्ते की स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि यह वीडियो काफी पुराना है जो एक बार फिर वायरल हो रहा है।

चहल और धनश्री के रिश्ते की शुरुआत का है वीडियो
शिखर धवन के इस वायरल वीडियो में वह युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते के बारे में मजाकिया अंदाज में बात कर रहे हैं। उनका इस तरह से दोनों से बातें करना दर्शकों को काफी हंसी दिलाता है। यह वीडियो उस समय का है जब चहल और धनश्री के रिश्ते की शुरुआत हुई थी और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे थे। लेकिन अब हालात कुछ और ही हैं।
धवन ने किया था सच का पर्दाफाश
धवन इस वीडियो में चहल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हुए मजाकिया अंदाज में उनके "सच" का पर्दाफाश कर रहे हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में शिखर धवन अपनी हंसी-मजाक और चहल के साथ की गई हल्की-फुल्की बात से सिचुएशन को मजेदार बनाने की कोशिश करते हैं।
जानिए धनश्री ने दिया क्या जवाब?
यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां चहल एक साथ कई सारे सामान खुद ही ले जाते दिख रहे हैं। चहल की उस हालत को देखकर धवन उन्हें कुली कहते भी दिख रहे हैं। वो कहते हैं कि एक इंसान कितना सामना ढोएगा। इसके बाद चहल के पीछे पर्स लेकर आ रही धनश्री पर धवन कैमरे का फोकस करते हैं और उनसे पूछते हैं कि ऐसा क्यों है? धनश्री कहती हैं कि मेरे पैरों में दर्द है , मैं बहुत तकलीफ में हूं वर्ना सारी दुनिया का बोझ में उठाती हूं।












Click it and Unblock the Notifications