'उन्हें डर था कि मैं कहीं मुंह,' धनश्री ने युजी चहल पर लगाया चौंकाने वाला आरोप, फैन्स का खौल उठेगा खून
Dhanashree Verma on Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा फ़िलहाल रियलटी शो राइज एंड फॉल में हिस्सा ले रही हैं। जहां कभी-कभी चहल की बात चल ही जाती है और धनश्री जवाब भी देती हैं। इस बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा नहीं होगा।
कुछ दिन पहले धनश्री ने इस शो में कहा था कि चहल के बारे में मुझे कुछ नेगेटिव नहीं बोलना है, क्योंकि एक समय मेरा उनके साथ रिश्ता था। अब धनश्री ने एक बड़ा आरोप चहल के ऊपर लगा दिया है। उन्होंने बिना सोचे बोला या जानबुझकर ऐसा किया, उसके बारे में सही जानती हैं।

एक अन्य कंटेस्टेंट अरबाज ने कहा कि अभी वो (युजी) जिनके साथ हैं, मैं उनको अच्छी तरह जानता हूं। अरबाज का इशारा आरजे महवश को लेकर था कि वह उनको जानते हैं। इस पर धनश्री ने बात करने से साफ़ इनकार कर दिया। इसके अब्द अरबाज ने अगला सवाल दाग दिया।
Dhanashree Verma ने क्या कहा
इस बार उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि आपने धोखा दिया था, ऐसा वैसा सुनने में आया। इस पर धनश्री ने जो बोला, वह सीधा चहल को कटघरे में खड़ा करता है। धनश्री ने कहा कि मुझे नीचा दिखाने के लिए उन्होंने यह नेगेटिव पीआर कराया था। उनको डर था कि मैं कहीं मुंह ना खोल दूं। मुझे कैसे दबाएँ, यह सोचकर ऐसा किया गया। मैं अगर एक-एक पॉइंट बताउंगी तो यह शो चना मुरा लगेगा।
अपनी बातों से पलट गईं Dhanashree Verma
धनश्री ने सीधा चहल के ऊपर जानबूझकर सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर नेगेटिव बातें प्लांट करने का आरोप लगा दिया और कुछ दिन वही कह रही थीं एक्स हसबैंड की रिस्पेक्ट है, कुछ नहीं बोलूंगी। अब चहल को देखना होगा कि वह क्या करते हैं। उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया आएगी या नहीं, यह आने वाले समय में ही साफ़ हो पाएगा लेकिन धनश्री ने एक तरह से बड़ा बम फोड़ दिया है।
गौरतलब है कि राइज एंड फॉल शो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी हैं। वह अक्सर धनश्री के साथ बातचीत, मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं और उनके छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications