4.75 करोड़ एलिमनी पर धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, युजवेंद्र चहल को ठहरा दिया झूठा?

Dhanashree Verma: भारतीय टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा ने कुछ महीनों पहले ही एक-दूसरे को तलाक दिया है। धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी चहल की तरफ से दी गई थी। रियलटी शो 'राइज एंड फॉल' में अब धनश्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

धनश्री ने शो में नयनदीप और आदित्य नारायण से बात करते हुए एलिमनी को लेकर कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि कुछ भी सच नहीं है। आदित्य ने उनसे पूछा कि तलाक को कितना समय हो गया है। तब धनश्री ने कहा कि वैसे तो एक साल हो गया है।

dhanashree verma

जब उनसे कहा गया कि जल्दी हो गया आपका तलाक, तो धनश्री ने कहा कि यह आपसी सहमति से था इसलिए जल्दी मिला। इसलिए जब लोग एलिमनी के बारे में बोलते हैं, तो यह गलत है। नयनदीप ने कहा कि जब आपके ऊपर ऊँगली उठाई गई, तो आपने कुछ बोला क्यों नहीं।

Dhanashree Verma ने क्या कहा

धनश्री ने फिर से कहा कि जब ये सब आप देखते हो, तो तकलीफ होती है। मैं बस इतना कह सकती हूं कि यह बात सही नहीं है। अब यहां धनश्री और चहल में से कौन झूठ है। इसके बारे में कुछ भी साफ़ नहीं हुआ। धनश्री ने कहा कि कुछ भी सही नहीं है, इसका मतलब तो यह हुआ कि उन्होंने 4 करोड़ 75 लाख की एलिमनी नहीं ली होगी। खबरों के अनुसार तो चहल के वकीलों ने यह जानकारी प्रदान की थी और आधी रकम तलाक से पहले देने की बातें भी सामने आई थी।

अगर यह सब झूठ था, तो धनश्री उस समय कुछ क्यों नहीं बोली। यह बड़ा सवाल है। एक रियलटी शो में जाकर बोलना शक पैदा करता है क्योंकि वहां दूसरा पक्ष मौजूद ही नहीं है। तलाक के छह महीने बाद किसी शो में जाकर एलिमनी के बारे में बात करना समझ से परे है।

Dhanashree को क्यों लगा बुरा

धनश्री ने कहा कि मुझे इस बात का बुरा लगा कि इसे फैलाया क्यों? मैं हमेशा सम्मान रखूंगी क्योंकि ये मेरे संस्कार हैं। यहां धनश्री अपने तलाक के बारे में नियमित अंतराल पर बात करती दिख रही हैं। इशारों में अपनी बात कहते हुए वह चहल को झूठा साबित करने का प्रयास कई बार इसी शो पर कर चुकी हैं। अब चीजें तो साफ़ तभी हो पाएंगी, जब चहल कभी मीडिया या अपने सोशल मीडिया पर आकर स्थिति साफ़ करे क्योंकि फ़िलहाल तो कहानी एकतरफा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो जब तलाक का प्रोसेस चल रहा था, तो धनश्री वर्मा की वकील अदिति मोहनी ने भी पुष्टि की थी कि ₹4.75 करोड़ की एलिमनी राशि युजवेंद्र चहल के साथ तलाक समझौते का हिस्सा थी। अब धनश्री शो में जाकर कुछ भी सच नहीं है का दावा कर रही हैं, जो अजीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+