Dhanashree की ये बात सुनकर Chahal का खून खौल उठेगा! एक्ट्रेस ने अलग अंदाज में मनाया खास दिन का जश्न

टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री (Dhanashree) अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं है। इस बीच धनश्री की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

धनश्री वर्मा ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर जिम की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, 'आज केक बनता है।' इस पोस्ट के कुछ ही घंटों में यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया तो कुछ ने उन्हें सपोर्ट किया।

dhanashree verma and yuzvendra chahal latest news in hindi

खुशमिजाज तस्वीरों के साथ मनाया वैलेंटाइन

धनश्री वर्मा ने इस वैलेंटाइन डे को जिम में अपनी खुशमिजाज तस्वीरों के साथ मनाया। जो उनके आत्मविश्वास और खुशी को दर्शाता है। वहीं, चहल ने दोनों के बीच तलाक की खबरों के बाद से कुछ दुखद पोस्ट किए थे, जिससे यह जाहिर होता है कि वह अपने रिश्ते के टूटने से दुखी हैं। एक तरफ चहल, जो भावनात्मक रूप से टूटे हुए हैं, वहीं धनश्री अपने खास दिन को आत्मनिर्भरता और खुशी से मना रही हैं और यह अंतर शायद रिश्ते में मौजूद तनाव को भी दिखाता है।

धनश्री की हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं फैंस

दरअसल, धनश्री पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जोकि उनकी हर एक्टिविटी पर पैनी नजर रखते हैं। इससे पहले धनश्री वर्मा पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के साथ नजर आईं थी। धनश्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, 'मुझे सबसे ज्यादा खुशी शूटिंग के दौरान मिलती है।'

धनश्री और चहल ने अपने रिश्ते पर साधी चुप्पी

लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी कर ली। हाल ही में चल रही अलगाव की अफवाहों के कारण उनका रिश्ता सार्वजनिक जांच के दायरे में रहा है। हालांकि, दोनों ने इन अटकलों पर चुप्पी साध रखी है। इस कपल के निजी मामलों ने फैंस और मीडिया दोनों का ही ध्यान आकर्षित किया है।

बढ़ती जा रही धनश्री की लोकप्रियता

धनश्री वर्मा सिर्फ चहल के साथ अपने रिश्ते के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पेशेवर उपलब्धियों के लिए भी जानी जाती हैं। और उनकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।

युजवेंद्र चहल का क्रिकेट सफर

युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर हाल की चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। आगे की बात करें तो वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+