क्रिकेट जगत में पसरा मातम, लाइव मैच में कोच की मौत, मुकाबला रोक फूट-फूटकर रोए खिलाड़ी
BPL News: क्रिकेट के मैदान से अक्सर जश्न और रिकॉर्ड्स की खबरें आती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी अनहोनी हो जाती है जो पूरी दुनिया को सुन्न कर देती है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है।
ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जकी का मैच के दौरान अचानक गिरने के बाद निधन हो गया है। इस दर्दनाक खबर ने खिलाड़ियों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। क्रिकेट जगत के लिए यह शॉकिंग खबर है, महबूब की जान बचाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

चश्मदीदों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका कैपिटल्स की टीम जब मैदान पर संघर्ष कर रही थी, तब डगआउट में बैठे कोच अचानक अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तुरंत उनकी ओर भागे। आनन-फानन में मेडिकल टीम को बुलाया गया और मैदान पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार (CPR) देने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। यह भी सामने आया है कि\ घटना से पहले असिस्टेंट कोच ने दर्द की शिकायत की थी।
कोच को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत की। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती खबरों में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। इस खबर के मिलते ही बीपीएल के मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया और पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
मैदान पर मौजूद खिलाड़ी इस मंजर को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। ढाका कैपिटल्स के खिलाड़ियों के लिए यह किसी बुरे सपने जैसा था, क्योंकि उन्होंने अपने गुरु को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और दुनिया भर के क्रिकेटर्स ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के लिए इसे काला दिन माना जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications