एक ओवर में 6 छक्कों के साथ Priyansh Arya ने जड़ा शतक, T20 लीग में रचा इतिहास, टूटा SRH का रिकॉर्ड
Delhi Premier League Priyansh Arya: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के 23वें मैच में साउथ दिल्ली के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। ओपनर प्रियांश आर्य ने 12वें ओवर में गेंदबाज मनन भारद्वाज की गेंद पर लगातार छह छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरने का काम किया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले आयुष बदोनी ने भी 165 रन बनाकर अपना दमखम दिखाया।
बदोनी और प्रियांश का धमाका
बदोनी की पारी शानदार रही उन्होंने 55 गेंदों पर 300 की स्ट्राइक रेट से 165 रन बनाए। बदोनी की धमाकेदार बल्लेबाजी में आठ चौके और उन्नीस छक्के शामिल थे। प्रियांश आर्य ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 50 गेंदों पर 120 रन की पारी खेलकर शतक बनाया। उनका स्ट्राइक रेट 240 रहा जिसमें दस चौके और दस छक्के शामिल थे।

दोनों के बीच रिकॉर्ड-तोड़ साझेदारी
इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। बदोनी और प्रियांश के बीच हुई साझेदारी 286 रनों तक पहुंच गई, जो टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दमदार बल्लेबाजी की बदौलत साउथ दिल्ली का कुल स्कोर 300 रन से ऊपर पहुंच गया, जो टी20 मैचों में दूसरी बार हुआ है।
दूसरी बार बने 300 से ज्यादा रन
यह मैच न केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास के लिए भी शानदार था। यह केवल दूसरी बार था जब किसी टीम ने इस प्रारूप में 300 से अधिक रन बनाए। इस उपलब्धि को हासिल करने में बदोनी और प्रियांश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रियांश आर्य ने जड़े लगातार छह छक्के
प्रियांश आर्य के लगातार छह छक्के विशेष रूप से यादगार रहा। जिसमें उन्होंने अपने पावर हिटिंग और टाइमिंग का प्रदर्शन किया। प्रियांश साउथ दिल्ली के लिए ओपनिंग करने आए थे। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और 10 छक्के लगाए। प्रियांश ने अपनी पारी के दौरान 12वें ओवर में छह छक्के जड़ दिए।
टूटा SRH का रिकॉर्ड
आईपीएल में 15 अप्रैल 2024 को एसआरएच की टीम ने आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। हैदराबाद ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लेकिन साउथ दिल्ली ने अब एसआरएच के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications