DC vs SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद ने 3 खिलाड़ियों को कराया डेब्यू, 4 बदलाव के साथ उतरी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 50वां मैच मुंबई के ब्रॉबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमें इस मैच में जीत की राह पर वापस लौटने की ओर देख रही हैं और प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर नजर होगी। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक 5 मैचों में जीत हासिल की है। ब्रॉबोर्न के पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के मुफीद नजर आ रही है, इसीलिये टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की ओर देख रही हैं।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

Recommended Video

    IPL 2022: Rishabh Pant’s DC vs Kane Williamson’s SRH ready for battle | Preview | वनइंडिया हिन्दी

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और प्लेइंग 11 में 3 बदलाव कर के उतरे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल और शॉन एबॉट को टीम के लिये डेब्यू करने का मौका दिया है तो वहीं पर टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर चोट लगने की वजह से बाहर हो गये हैं, जबकि मार्को येंसन को पिच देखकर बाहर किया गया है।

    और पढ़ें: लाइव मैच के दौरान लड़की ने RCB फैन को किया प्रपोज, वायरल वीडियो देख जाफर ने बताया क्यों मजबूत रहेगा रिश्ता

    वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में 4 बदलाव किया है, जिसमें उसने दो बदलाव चोट की वजह से तो दो बदलाव बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिये किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच के लिये पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल को चोट की वजह से बाहर बिठाया है तो वहीं पर पिच को देखते हुए मुस्तफिजुर रहमान और चेतन साकरिया को बाहर का रास्ता दिखाया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच के लिये एनरिच नॉर्खिया, मनदीप सिंह, रिपल पटेल और खलील अहमद को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

    और पढ़ें: 'सचिन और मैंने पहले पिच को देखा फिर..' सहवाग ने सुनाई 2011 विश्वकप फाइनल की अनसुनी कहानी

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: डेविड वार्नर, मंडीप सिंह, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (डब्ल्यू/सी), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिच नॉर्टजे।

    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (सी), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्क्रम, निकोलस गरीन (डब्ल्यू), शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबट, कार्तिक त्यागी, कार्तिक त्यागी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+