लाइव मैच के दौरान लड़की ने RCB फैन को किया प्रपोज, वायरल वीडियो देख जाफर ने बताया क्यों मजबूत रहेगा रिश्ता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 50वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाना है। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग का 15वां सीजन उस दौर में पहुंच गया है, जहां पर हर मैच प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी तकदीर का फैसला करता नजर आयेगा। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गये 49वें मैच में जीत की राह पर वापसी कर ली है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

Recommended Video

    IPL 2022: लड़की ने RCB के फैन को किया प्रपोज कर पहनाई अंगूठी, लोगो के रिएक्शन देखें | वनइंडिया हिंदी
    IPL 2022
    Photo Credit: Twitter/ScreenShot

    सीएसके की टीम इस मैच में आरसीबी की तरफ से दिये गये 174 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 160 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच हार गई। आरसीबी और सीएसके के मैच में अक्सर फैन्स का जमावड़ा देखने को मिलता है क्योंकि दोनों ही टीम के पास अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

    और पढ़ें: 'सचिन और मैंने पहले पिच को देखा फिर..' सहवाग ने सुनाई 2011 विश्वकप फाइनल की अनसुनी कहानी

    लाइव मैच के दौरान लड़की ने किया प्रपोज

    लाइव मैच के दौरान लड़की ने किया प्रपोज

    ऐसे में मैच के दौरान कई बार अनोखी घटनायें देखने को मिलती है और इस मैच के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। पिछले कुछ सालों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के लाइव मैच के दौरान प्रेमी-प्रेमिकाओं का एक दूसरे को प्रपोज करना चलन बन गया है, पिछले सीजन सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड को मैच के बाद प्रपोज किया था। लाइव मैच के दौरान यह चलन आईपीएल 2022 के 49वें मैच में भी देखने को मिला जहां पर सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान एक प्रेमिका ने आरसीबी की जर्सी पहने लड़के को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया।

    वसीम जाफर ने भी लिये मजे

    वसीम जाफर ने भी लिये मजे

    लड़की के प्रपोजल को लाइव मैच के दौरान दिखाया गया जहां पर लड़के ने हामी भरी और लड़की ने उसे रिंग पहना दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के मीम भी बना रहे हैं। इस घटना पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीफ जाफर ने भी अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है। यह घटना सीएसके की पारी के 11वें ओवर के दौरान की है, जब मैदान पर मोइन अली और डेवॉन कॉन्वे बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसे में ओवर की आखिरी गेंद फेंके जाने से पहले लाइव मैच में प्यार का यह बेहतरीन नजारा देखने को मिला।

    इस वीडियो को देखकर वसीम जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह बहुत ही स्मार्ट लड़की है जिसने आरसीबी फैन को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना क्योंकि अगर वह इतने सालों के बावजूद आरसीबी की टीम के लिये वफादार है तो वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिये हमेशा वफादार रहेगा। वैसे लड़की ने प्रपोज के लिये बहुत ही बेहतरीन दिन चुना है।

    जानें कैसा रहा मैच का हाल

    जानें कैसा रहा मैच का हाल

    वहीं इस मैच की बात करें तो महिपाल लोमरोर की आतिशी पारी और हर्षल पटेल (3 विकेट) और मैक्सवेल (2 विकेट) की गेंदबाजी के दम पर आरसीबी की टीम ने 13 रनों की जीत हासिल की। आरसीबी की टीम को लगातार तीन मैचों में मिली हार के बाद यह पहली जीत है। इसके साथ ही आरसीबी की टीम 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये यह 7वीं हार थी जिसकी वजह से वो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+