IPL: डेविड वार्नर की धीमी बल्लेबाजी देख हरभजन सिंह का चढ़ा पारा, बोले- अपनी ही टीम के खिलाफ खेल रहे कप्तान

IPL 2023 In Hindi: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी देखकर हरभजन सिंह भी हैरान हैं। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी ही फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेल रहे हैं और धीमी गति से रन बना रहे हैं।

 David Warner

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम एक के बाद एक चार मुकाबले हार चुकी है। दिल्ली की हार में खराब बल्लेबाजी की सबसे बड़ी भूमिका रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तान डेविड वार्नर ने सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जरूर पूरा किया, लेकिन जिस धीमी गति से उन्होंने बल्लेबाजी की उसने सभी को हैरान कर दिया है। वॉर्नर की बल्लेबाजी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सवाए उठाए हैं। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी ही फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेल रहे हैं।

खराब बल्लेबाजी के कारण चारों मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स
दरअसल, मुंबई के खिलाफ वॉर्नर ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 51 रन बनाए। डीसी इस मैच में 172 रन पर ऑल आउट हो गई और 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6 विकेट से मैच हार गई, जबकि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। वार्नर इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन उनके इरादे में कमी के कारण दिल्ली कैपिटल्स सीजन के अपने पहले चार मैच हार चुकी है। वार्नर मैच के 19वें ओवर में 47 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो गए।

हरभजन सिंह ने की वार्नर की जमकर आलोचना
दिल्ली और मुंबई के मैच के बाद हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वार्नर अपनी ही टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। हरभजन ने इस संबंध में स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि, 'इस तरह के रन बनाने का क्या मतलब है। उन्हें तेजी से रन बनाने की जरूरत है। ऐसा लगता है जैसे वह अपनी ही टीम के खिलाफ खेल रहे हैं।' पूर्व स्पिनर ने खेल की आखिरी गेंद पर फिल्डिंग के प्रयास के लिए वार्नर की आलोचना भी की, जहां वह मुंबई इंडियंस को 2 रन लेने से रोकने में नाकाम रहे।

वार्नर के रन किसी काम के नहीं- हरभजन
हरभजन सिंह ने कहा कि, 'डेविड वॉर्नर अपने अर्धशतक के लिए इतनी गेंदें नहीं ले खेल सकते, क्योंकि इससे शेष बल्लेबाजों के लिए कम गेंदें बचती हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'उनके रन काम के नहीं हैं, क्योंकि वे टीम की मदद नहीं कर रहे हैं। वॉर्नर को पता नहीं है कि इस समय कैसे बल्लेबाजी करनी है और टीम का नेतृत्व करना है।'

वहीं दूसरी ओर आईपीएल के लिए कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी यही बात उठाई और कहा कि वार्नर जैसे दिग्गज को तकनीकी गलतियां नहीं करनी चाहिए, सहवाग ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर के लिए कमेंट्री करते हुए कहा, 'आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत के दौरान उन्हें करीब खड़ा होना चाहिए था, इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+