7 गेंद में 0 रन और 3 विकेट, दीप्ति शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत ने विपक्षी टीम को 65 पर समेट चटाई धूल
Deepti Sharma: भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के सामने बल्लेबाजों का टिक पाना हमेशा मुश्किल होता है। महिला एशिया कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाड़ दीप्ति ने कहर बरपाया और धांसू अंदाज में गेंदबाजी करते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला। ऐसा कमाल किसी और खिलाड़ी ने नहीं किया।
दीप्ति ने इस मुकाबले में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 150वां मैच खेला। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। उनसे पहले हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना 150 टी20 मैच पूरे कर चुकी हैं। हालांकि दीप्ति का यह खास मैच सिर्फ इस उपलब्धि की वजह से याद नहीं रखा जाएगा, बल्कि कीर्तिमान विकेटों का बना है।

महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड
थाईलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए दीप्ति ने तीन विकेट हासिल किए और इसी के साथ उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले से पहले उनके नाम 168 विकेट थे। तीन विकेट मिलते ही उनका आंकड़ा 171 तक पहुंच गया। उन्होंने थाईलैंड की गेंदबाज थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 170 टी20 विकेट थे।
सिर्फ 7 गेंदों में कर दिया बड़ा काम
दीप्ति की गेंदबाजी का असर आंकड़ों से भी समझा जा सकता है। उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ सिर्फ सात गेंदें फेंकीं और इस दौरान तीन विकेट अपने नाम किए। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इन सात गेंदों में एक भी रन नहीं दिया। इस तरह उन्होंने तहलका मचाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की।
टीम इंडिया ने दर्ज की बड़ी जीत
दीप्ति शर्मा के लिए मैच जादगार इसलिए भी बन गया क्योंकि टीम इंडिया ने मुकाबले को बड़े अंतर से जीता और थाईलैंड की बैटिंग ध्वस्त हो गई। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 159 रनों का स्कोर हासिल किया। शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में 64 रन बनाए।
इसके बाद थाईलैंड की टीम बिखर गई। जवाबी पारी में थाईलैंड की टीम महज 65 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले मैच को बड़े अंतर से जीतकर अन्य टीमों को चुनौती दे डाली।


Click it and Unblock the Notifications
