Asia Cup: ‘उसको स्टैंडबाय में नहीं, टीम में रखो’, पूर्व भारतीय पेसर ने की दीपक चाहर की वकालत

27 अगस्त से एशिया कप (Asia Cup) की शुरुआत होने जा रही है।

नई दिल्ली, 24 अगस्त: 27 अगस्त से एशिया कप (Asia Cup) की शुरुआत होने जा रही है। लगभग 6 महीनों के बाद टीम इंडिया में शानदार वापसी करने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर को इस टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ चाहर ने 2 वनडे मैचों में 20.40 की औसत से कुल 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि, पूर्व भारतीय पेसर लक्ष्मीपति बालाजी का ऐसा कहना है कि दीपक चाहर को रिजर्व (स्टैंडबाय) खिलाड़ियों में नहीं बल्कि एशिया कप की टीम में होने चाहिए।

चाहर के फेवर में बोले बालाजी

चाहर के फेवर में बोले बालाजी

चेन्नई सुपर किंग्स में चाहर के साथ बतौर गेंदबाजी कोच काम करने वाले लक्ष्मीपति बालाजी ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, ''दीपक चाहर में नई बॉल के साथ विकेट निकालने की क्षमता है। वह दुबई की विकेट पर शानदार विकल्प साबित होंगे। एशिया कप के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दोनों की अनुपस्थिति में चाहर को प्लेइंग इलेवन के लिए जरूर चुना जाना चाहिए।''

उसकी गेंदबाजी में बहुत सुधार हुआ है

उसकी गेंदबाजी में बहुत सुधार हुआ है

भारत के लिए 43 इंटरनेशनल मैच खेल चुके लक्ष्मीपति बालाजी ने आगे कहा, ''चाहर में वक्त के साथ बहुत सुधार हुआ है। वह एक मेहनती खिलाड़ी है। हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में चयन के लिए मौके का इंतजार करते रहना होगा। टीम में चयन होना या नहीं होना क्रिकेटर के हाथों में नहीं होता है, इसलिए दीपक चाहर को चयन की चिंता किये बगैर लगातार शानदार गेंदबाजी करनी होगी। चाहर में गेंद को स्विंग कराने की गजब की क्षमता है और वापसी के बाद वो पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।''

6 महीने बाद हुई वापसी

6 महीने बाद हुई वापसी

चाहर फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दौरान चाहर चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उनको आईपीएल-15 का पूरी सीजन भी मिस करना पड़ा। पूरे 6 महीने के बाद उनकी जिम्बाब्वे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी हुई और पहले ही मैच में उन्होंने केवल 27 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। दीपक को भले ही अभी रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया हो, लेकिन अभी भी अगले 24 घंटों के अंदर चयनकर्ता उन्हें किसी खिलाड़ी की जगह टीम का हिस्सा बना सकते हैं।

टी20 में रिकॉर्ड शानदार

टी20 में रिकॉर्ड शानदार

30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अभी तक 20 T20I मैचों में 22.27 की बढ़िया औसत से कुल 26 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 6/7 रहा। इस फॉर्मेट में वो भारत के लिए हैट्रिक भी ले चुके हैं।

एशिया कप के लिए फिलहाल टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार के अलावा बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान को चुना गया है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या चयनकर्ता वाकई में दीपक को टीम का हिस्सा बनाते हैं या फिर उनको स्टैंडबाय के रूप में ही संतोष करना पड़ेगा।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

रिजर्व खिलाड़ी: अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+