धोनी, रोहित, विराट सहित तमाम सितारे आएंगे दीपक चाहर की शादी में नजर, यहां देखें पूरी गेस्ट लिस्ट
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) बुधवार यानि आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते दिन उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं थी, जिसमें दीपक और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज बहुत ही अच्छे लग

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) बुधवार यानि आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते दिन उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं थी, जिसमें दीपक और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज बहुत ही अच्छे लग रहे थे। अब जब भारतीय खिलाड़ी की शादी हो रही है, तो जाहिर तौर पर उनकी टीम के साथी खिलाड़ी भी इस खास मौके को और खास बनाने पहुंचेंगे। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि उनकी शादी में बड़े-बड़े सितारे पहुंचेंगे।
Recommended Video

धोनी, कोहली, रोहित होंगे शामिल
दीपक चाहर की शादी में बड़े-बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। दीपक के आईपीएल टीम चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी, विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ शादी में नाचते-गाते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी स्वयं चाहर परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को दी है। हालांकि, इस शादी में दीपक चाहर व जया भारद्वाज के परिवार के खास लोगों और दोस्तों को ही इनवाइट किया गया है।

फिल्मी अंदाज में किया था प्रपोज
दीपक चाहर मैदान पर भले ही चुप-चुप रहते हो, लेकिन उन्होंने अपने प्यार का इजहार खुले आम किया था। जी हां, आईपीएल 2021 में मैच के बाद दीपक ने स्टैंड्स में पहुंचकर अपनी गर्लफ्रेंड जया को शादी के लिए प्रपोज किया था। उनका अंदाज बिल्कुल फिल्मी था, उन्होंने घुटनों पर बैठकर जया को रिंग पहनाई थी। उनके इस प्रपोजल के वीडियो व फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।

IPL 2022 में नहीं ले सके हिस्सा
IPL 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन इंजरी के चलते दीपक सीजन का एक भी मैच नहीं खेल सके। पूरे सीजन चेन्नई को उनकी कमी खली और आखिर में फ्रेंचाइजी ने 9वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदा ली। येलो आर्मी के फैंस फ्रेंचाइजी से अगले सीजन मजबूत वापसी की उम्मीद करेंगे।

छोटा भाई पहले ही कर चुका है शादी
दीपक चाहर के छोटे भाई और लेग ब्रेक स्पिनर राहुल चाहर पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। IPL 2022 के शुरू होने से पहले 9 मार्च को राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी गोवा में हुई थी। राहुल आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं और पिछले साल टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications