Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- DC vs SRH
Aaj Kiska Match Hai SRH vs DC: आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

Aaj Kiska IPL Match Hai, DC vs SRH: आईपीएल 2023 में आज, 24 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों का आमना-सामना राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर होना है। इस सीजन में दोनों टीमों को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हैदराबाद की टीम जहां 6 मैच में कड़ी मशक्कत के बाद 2 मैच जीत सकी है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में जैसे-तैसे सीजन की पहली जीत मिली है।
आईपीएल के 16वें सीजन में लगातार पांच हार के बाद खाता खोलने वाली दिल्ली कैपिटल्स आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी, ऐसे में डीसी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के इरादे के साथ मैदान पर नजर आएगी। डेविड वॉर्नर की टीम को खराब बल्लेबाजी का सामना करना पड़ा रहा है, पिछले मैच भी टीम ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के कारण ही केकेआर (KKR) को हराकर जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजों में वॉर्नर और अक्षर के अलावा किसी का बल्ला नहीं चल सका।
दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत में इशांत शर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने सीजन में पहला मैच खेलते हुए शानदार स्पैल डाला और टीम के खाते में एक मैच आ गया। सीजन के अपने पहले छह मैचों में से दो में जीत के बाद सनराइजर्स वर्तमान में अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सीजन की सबसे खराब शुरुआत के साथ अब तक लगातार पांच मैच गंवा दिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में उनकी किस्मत चमकी, जब उन्होंने पूरे प्रयास के साथ साल की अपनी पहली जीत हासिल की। आज का मुकाबला अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें एक नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर आएंगी।
आईपीएल में आज किसका मैच है- आईपीएल 2023 में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
कल का आईपीएल मैच कौन जीता- कल यानी 23 अप्रैल को डबल हैडर मैच खेले गए। दिन के पहले मैच में आरसीबी ने राजस्थान को हराया, जबकि दूसरे यानी शाम के मैच में चेन्नई के सामने केकेआर को हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी ईशांत शर्मा और यश धुल।
सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, अकील होसैन, नीतीश कुमार रेड्डी और अनमोलप्रीत सिंह।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications