DC vs RCB: आरसीबी के खिलाफ नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी दिल्ली? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IPL 2023: आईपीएल के 50वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है। कैपिटल्स के लिए अब तक का सीजन बेहद चिंताजनक रहा है, उनकी बल्लेबाजी लगातार संघर्ष कर रही है।

DC vs RCB

DC vs RCB, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को सबसे नीचे रखा गया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को वर्तमान में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रखा गया है। कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं, जहां वे तीन मैच जीतने में सफल रहे, जबकि चैलेंजर्स ने भी इस सीजन नौ मैच खेले, लेकिन उन्होंने पांच मैच में जीत दर्ज की है।

बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली को बल्लेबाजी विभाग में करना होगा सुधार
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था, जहां डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम ने 5 रन से जीत दर्ज की थी। दिल्ली ने ये मुकाबला बेशक जीत लिया, लेकिन उन्हें लगातार खराब बैटिंग का सामना करना पड़ रहा है। हर मुकाबले में टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं। यही चीज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान भी देखने को मिली, जब डीसी का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ था।

दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर मजबूत स्थिति में
दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जोकि जीत से ज्यादा विराट और गंभीर के विवाद को लेकर सुर्खियों में रहा, फिलहाल हम मैच की बात करते हैं, इस मुकाबले को आरसीबी ने 18 रनों से जीत लिया था। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 31 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 44 रन की शानदार पारी खेली।

अरुण जेटली स्टेडियम में होगी रोचक भिड़ंत
आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की मेजबानी करेगी। कैपिटल्स नौ मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। नौ मैचों में पांच जीत के साथ आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कुल 126 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और मैच को 18 रनों से जीत लिया।

आरसीबी और डीसी ने आईपीएल में 29 बार एक-दूसरे का सामना किया है। आरसीबी ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि डीसी ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी ने डीसी को 175 रन का लक्ष्य देकर 23 रन से हराया था। आरसीबी ने डीसी के खिलाफ अपने आखिरी चार मैच जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

ये भी पढ़ें- DC vs RCB: दिल्ली और बैंगलोर के बीच आज होगा महासंग्राम, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+