DC vs RCB: दिल्ली और बैंगलोर के बीच आज होगा महासंग्राम, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
DC vs RCB, IPL 2023 Hindi Update: आईपीएल में एक लंबे इंतजार के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में ऊपर जाने के लिए बेताब है, लेकिन इसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराना होगा, जोकि किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

DC vs RCB, IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले के साथ मैच की फिफ्टी पूरी कर लेगा। आईपीएल के 50वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है। कैपिटल्स के लिए अब तक का सीजन बेहद चिंताजनक रहा है, उनकी बल्लेबाजी लगातार संघर्ष कर रही है, जिसके चलते टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। आइए जानते हैं अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर स्लोअर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, क्योंकि यहां दिल्ली और गुजरात के बीच पिछले मैच में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल हो गया था, जबकि स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी। हालांकि, शुरुआत में जरूर बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके मिलते हैं। इस पिच पर आईपीएल के कुल 81 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मैच में जीत दर्ज की है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यानी 6 मई को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा होगी। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मिशेल मार्श, सरफराज खान, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, रोवमैन पॉवेल, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, चेतन सकारिया, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल।
ये भी पढ़ें- विराट और गंभीर के विवाद के बीच युवराज सिंह ने किसे कहा- 'ठंड रख,' फैंस में छिड़ी जंग
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल , सिद्दार्थ कौल, केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, विजयकुमार वैशाक, फिन एलेन, सोनू यादव, मनोज भांडगे, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications