DC vs RCB: आरसीबी-दिल्ली के बीच टक्कर, प्लेइंग इलेवन अपडेट, पिच और वेदर रिपोर्ट
DC vs RCB Preview: आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है। एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स है, जो अपने घरेलू मैदान पर दबदबा बनाना चाहेगी, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की आक्रामक आरसीबी (RCB) है।
दिल्ली की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां की बाउंड्री छोटी होने के कारण छक्कों की बरसात होना तय है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है जिससे स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। शाम के समय ओस एक बड़ा फैक्टर होगी, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स
ताकत: दिल्ली का स्पिन विभाग सबसे घातक है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकती है। साथ ही, मध्यक्रम में डेविड मिलर की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है।
चुनौती: डेथ ओवर्स में रनों की गति पर अंकुश लगाना दिल्ली के लिए इस सीजन में थोड़ी चिंता का विषय रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ताकत: विराट कोहली का शानदार फॉर्म और टॉप ऑर्डर की आक्रामकता आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है। भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन के आने से उनकी गेंदबाजी अब पहले से कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रही है।
चुनौती: बड़े मैचों में दबाव के क्षणों में निरंतरता बनाए रखना आरसीबी के लिए हमेशा एक चुनौती रही है।
कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम
सोमवार को दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 42°C तक जाएगा और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि रात में हल्के बादल छा सकते हैं। कम ह्यूमिडिटी और गर्म हवाओं के कारण खिलाड़ियों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होंगी। हालांकि शाम के समय तापमान कम होने से थोड़ी राहत होगी।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित XII
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आकिब नबी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित XII
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications