RCB vs DC: दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 50वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। कैपिटल्स 9 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। हालांकि, पिछले मैच में डिसी ने जीटी को हरा दिया था।

DC vs RCB

DC vs RCB, IPL 2023 Match Update: आईपीएल में डबल हेडर का दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। कैपिटल्स के लिए फिलहाल, हर मैच 'करो या मरो' का मुकाबला है, क्योंकि डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम का अब तक का सीजन बेहद चिंताजनक रहा है, उनकी बल्लेबाजी लगातार संघर्ष कर रही है, जिसके चलते टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा, फिलहाल दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्थिति में है बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से मैच खेला जाएगा। कैपिटल्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें तीन में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने अब तक 9 में से 5 मुकाबलों में जीत और चार में हार का सामना किया है।

स्लोअर गेंदबाजों को मिलेगी मदद
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर स्लोअर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, क्योंकि यहां दिल्ली और गुजरात के बीच पिछले मैच में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल हो गया था, जबकि स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी। हालांकि, शुरुआत में जरूर बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके मिलते हैं। इस पिच पर आईपीएल के कुल 81 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मैच में जीत दर्ज की है।

दिल्ली बनाम बैंगलोर के बीच होगा रोचक मुकाबला
दिल्ली को अगर लीग में बने रहना है तो उन्हें गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी विभाग में बड़ा सुधार करना होगा। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ मैच जितना दिल्ली के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। आरसीबी में भी डु प्लेसिस, कोहली और मैक्सवेल का ही बल्ला चला है, अन्य कोई बल्लेबाज टीम के लिए बड़ा स्कोर करने में अब तक सफल नहीं हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग-11
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मिशेल मार्श, सरफराज खान, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, रोवमैन पॉवेल, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, चेतन सकारिया, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल।

ये भी पढ़े- IPL में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, DC बनाम RCB के मुकाबले में कहर बरपाएंगे ये धाकड़ गेंदबाज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल , सिद्दार्थ कौल, केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, विजयकुमार वैशाक, फिन एलेन, सोनू यादव, मनोज भांडगे, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+