IPL में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, DC बनाम RCB के मुकाबले में कहर बरपाएंगे ये धाकड़ गेंदबाज
DC vs RCB, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्तमान में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक नौ मैच तीन मैच जीते हैं।

DC vs RCB, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 50वां मैच शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। कैपिटल्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें तीन में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने अब तक 9 में से 5 मुकाबलों में जीत और चार में हार का सामना किया है। आइए जानते हैं डीसी बनाम आरसीबी मैच से पहले आपकी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट कौन-से गेंदबाज ले सकते हैं।
मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सिराज ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, यही कारण है कि वे वर्तमान में आरसीबी के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। सिराज ने नौ मैचों में 17.13 की औसत से 15 विकेट लिए हैं। सिराज की 7.34 की इकॉनमी रेट और 14 की स्ट्राइक रेट गेंद के साथ उनके अनुभव को दर्शाती है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में सिराज ने चार ओवरों में 23 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए थे। गेंद को दोनों ओर से स्विंग कराने और लगातार सही जगह पर हिट करने की अपनी क्षमता के साथ, सिराज किसी भी विपक्षी टीम का सामना करने के लिए एक मजबूत गेंदबाज हैं।
कर्ण शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दाएं हाथ के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा इस आईपीएल सीजन में अच्छी फॉर्म में हैं, उन्होंने केवल चार मैचों में सात विकेट लिए हैं। कर्ण 18 के प्रभावशाली औसत और 9 के इकॉनमी रेट के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 12 के स्ट्राइक रेट के साथ टीम के गेंदबाजी विभाग में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। केवल चार मैच खेलने के बावजूद वह वर्तमान में RCB के लिए तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जोकि गेंद के साथ उनकी विकेट लेने की क्षमता को दर्शाता है।
कुलदीप यादव
दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का आईपीएल में अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है। दिल्ले के लिए इस सीजन में कम स्कोर का बचाव करने में उनका अहम योगदान रहा है। कुलदीप यादव वर्तमान में कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मिशेल मार्श, सरफराज खान, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, रोवमैन पॉवेल, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, चेतन सकारिया, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल , सिद्दार्थ कौल, केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, विजयकुमार वैशाक, फिन एलेन, सोनू यादव, मनोज भांडगे, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications