DC vs MI: दिल्ली और मुंबई के IPL मैच में आज कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
DC vs MI Head to Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों टीमें इस समय बराबरी की है। मुंबई इंडियंस पांच बार की चैम्पियन है लेकिन इस सीजन प्रदर्शन उतना ख़ास नहीं रहा है।
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और तिलक वर्मा की फॉर्म धाकड़ रही है, ये दोनों खिलाड़ी अच्छी बैटिंग करने में सफल रहे हैं। रोहित शर्मा ने तो इस बार शतकीय पारी भी खेली है। दूसरी तरफ दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पन्त का बल्ला बोला है। पन्त अच्छी फॉर्म में हैं।

हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हो रहा है। पांड्या कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पाए हैं। खिलाड़ी के तौर पर भी और बतौर कप्तान, दोनों मामलों में वह फ्लॉप रहे हैं। मुंबई इंडियंस को आज चौथी जीत की तलाश है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से मुंबई के खाते में 19 मुकाबले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को 15 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इस तरह मुंबई इंडियंस का पलड़ा यहाँ भारी दिख रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस में कौन जीतेगा
आज के मैच में दोनों टीमें बराबरी की दिखाई देती हैं और दिल्ली का मैदान भी छोटा है। मुंबई इंडियंस इस मैच में अपना दमखम लगाना चाहेगी। दिल्ली के लिए मुकाबला आसान तो नहीं होने वाला है। अगर मुंबई के सभी बल्लेबाज धमाका करते हैं। तो दिल्ली को हार का सामना करना पड़ सकता है। मैच बल्लेबाजों के ऊपर ही होगा क्योंकि गेंदबाजों के लिए पिच में कुछ खास मदद नहीं होगी।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे/झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम)
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा। (इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान तुषारा)












Click it and Unblock the Notifications