DC vs KKR: दिल्ली ने लिया बॉलिंग का फैसला, कोविड से वापस लौटे मिशेल मार्श
मुंबई, 28 अप्रैल: आईपीएल के मैच नंबर 41 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला हो रहा है इन दोनों ही टीमों ने शुरुआत में काफी भरोसा दिखाया था लेकिन जैसे ही यह प्रतियोगिता आगे बढ़ी तो दोनों ही टीमें अपनी-अपनी पटरी से उतर गई। इस मुकाबले ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुए हैं- मिशेल मार्श से कोविड से वापस लौट आए हैं और चेतन सकारिया भी प्लेइंग 11 में आए हैं। दूसरी ओर केकेआर ने तीन बदलाव किए हैं- फिंच, हर्षित राणा और इंद्रजीत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 मुकाबलों में तीन जीत और चार हार के साथ 6 अंक ही हासिल कर पाई है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आठ मुकाबलों में केवल तीन ही जीत दर्ज कर पाए हैं और 5 में उनको हार मिली है। दोनों ही टीमों के पास 6-6 अंक है और वह मुंबई और चेन्नई की टीम के बाद अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बैठे हुए हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इसी सीजन में एक मुकाबला हो चुका है जिसको दिल्ली कैपिटल्स ने जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
ये भी पढ़ें- ये टूटते विकेट भविष्य की टीम इंडिया में उमरान की आधी जगह जोड़ चुके, गुरु ने चेले के लिए कही बड़ी बात
तब दिल्ली कैपिटल्स को 44 रनों की बड़ी जीत मिली थी अब एक बार फिर से ऋषभ पंत की टीम अपने पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने है और पिछले मैच जैसा प्रदर्शन दोहराने के लिए तत्पर होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (सी), नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, उमेश यादव, टिम साउथी, हर्षित राणा
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया












Click it and Unblock the Notifications