ये टूटते विकेट भविष्य की टीम इंडिया में उमरान की आधी जगह जोड़ चुके, गुरु ने चेले के लिए कही बड़ी बात

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद की एक जोड़ी फैंस में पूरा क्रेज पैदा कर रही है। ये एक गुरु और एक चेले की जोड़ी है। दोनों ही बहुत तेज स्पीड के बॉलर होना पसंद करते हैं। एक हैं गुरु डेल स्टेन जो अपने समय पर क्रिकेट में तेज गेंदबाजी का आतंक फैला चुके हैं और अगले हैं उनके शार्गिद उमरान मलिक जो बहुत गेंदबाजों को आतंकित करने की शुरुआत कर चुके हैं। उमरान ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी टीम को मुकाबला लगभग अकेले दम पर जिता दिया था लेकिन राशिद खान और तेवतिया के इरादे अंतिम ओवर में कुछ और ही निकले।

150 kmph पर उड़ते हुए डंडे-

150 kmph पर उड़ते हुए डंडे-

इसके बावजूद उमरान मलिक द्वारा लिए गए 5 विकेट की कीमत कभी भी कम नहीं हो जाती है। उन्होंने चार खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड किया। वे चार बल्लेबाज पूरी तरह से स्पीड के सामने मात खा गए।

डगऑउट में बैठे हुए डेल स्टेन ये सब देखकर बहुत ही संतुष्ट और खुश थे। डेल स्टेन सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच हैं और उनका कहना है कि मलिक ना केवल पर्पल कैप हासिल करने की रेस में खड़े हैं बल्कि वे जल्द ही भारतीय जर्सी में भी नजर आने वाले हैं।

डंडों को बार-बार उड़ाया

डंडों को बार-बार उड़ाया

पिछले सीजन की तरह से इस सीजन में भी उमरान मलिक लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार निकाल रहे हैं। डेल स्टेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई वीडियो में कहा, "उमरान एकदम सुपर थे। मुझे लगता है कि उन्होंने भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह आधी पक्की कर ली है। वह आज रात जबरदस्त थे।

"पिच के हालात पूरी तरह से उमरान मलिक के पक्ष में थी, यही स्थिति मोहम्मद शमी के साथ थी जिन्होंने डेक को वास्तव में हार्ड तरीके से हिट किया। मलिक ने सीधी लाइन पर बॉल फेंकी, बहुत तेज गेंद फेंकी और डंडों को बार-बार उड़ाया। वह बिल्कुल ही जबरदस्त थे।"

 तेज यॉर्कर जमे जमाए बल्लेबाज का विकेट भी उड़ाने में कामयाब

तेज यॉर्कर जमे जमाए बल्लेबाज का विकेट भी उड़ाने में कामयाब

अपनी तूफानी गति के अलावा उमरान मलिक अपनी यॉर्कर बॉलिंग के लिए बहुत तारीफें बटोर रहे हैं। उनकी तेज यॉर्कर किसी भी समय जमे जमाए बल्लेबाज का विकेट भी उड़ाने में कामयाब रहती है। ऐसे ही एक बल्लेबाज थे रिद्धिमान साहा जो अचानक ही रौद्र रूप धारकर करके गुजरात की टीम को अकेले दम पर मैच जिताने चले थे लेकिन मलिक ने एक तेज यॉर्कर फेंककर इस खिलाड़ी की पारी का काम तमाम कर दिया। साहा ने 38 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली।

पर्पल कैप की रेस में आए-

पर्पल कैप की रेस में आए-

जम्मू-कश्मीर के उमरान मलिक ने 6.25 के इकॉनमी रेट के साथ 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। 22 साल का यह युवा तुर्क 15 विकेट अपने नाम कर चुका है और पर्पल कैप के दावेदार युजवेंद्र चहल से 3 ही विकेट पीछे रही है। अब उमरान मलिक को देखने के लिए 1 मई का इंतजार करना होगा जब सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने की एक और प्रतिभा की पहचान, बड़ी भविष्यवाणी कर दी- वो भारतीय टीम में खेलेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+