डेविड वार्नर ने बना दिया जबरदस्त रिकॉर्ड, कोई और बल्लेबाज IPL में ऐसा नहीं कर पाया

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर इस सीजन में आगे बढ़कर टीम की अगुवाई कर रहे हैं। वे भले ही कप्तान नहीं हैं लेकिन ओपनिंग में बहुत सही शुरुआत दे रहे हैं। वार्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 28 अप्रैल को हुए मुकाबले में 26 गेंदों पर ही 42 रन ठोक दिए। हालांकि वार्नर सीजन की चौथी फिफ्टी लगाने में चूक गए लेकिन उन्होंने केकेआर के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए।

DC vs KKR: David Warner achieve a feat in IPL no one batter could do this in league

वार्नर के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। वार्नर ने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ भी 1000 रन पूरे किए हुए हैं। डेविड वार्नर ऐसे इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में दो टीमों के खिलाफ 1000 रन पूरे किए हैं।

वार्नर के अलावा पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने भी एक टीम के खिलाफ हजार रन बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1,029 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 प्लस स्कोर बना चुके हैं। लेकिन वार्नर अकेले बंदे हैं जो दो टीमों के खिलाफ ये काम कर चुके हैं।

DC vs MI

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ताजा मुकाबले में एक समय 84 रन देकर 5 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन रॉवमैन पॉवेल ने 16 गेंदों पर 33 रनों की जबरदस्त पारी खेल दी और अक्षर पटेल ने भी बढ़िया 24 रन बनाए जिसके चलते दिल्ली की टीम को 1 ओवर शेष रहते विजय मिल गई।

पंत ने मैच के बाद कहा कि, हमने बीच में काफी विकेट गंवा दिए इसलिए दिमाग में यह लड़खड़ाहट चल रही थी लेकिन विचार यह भी था कि अगर हम गेम को गहराई तक लेकर जाते हैं तो हम जीत सकते हैं। हमारी टीम में खलील चोटिल थे इसलिए हमको बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा। एक बार जब वे वापस आ जाएंगे तो वह हमारी बेस्ट प्लेइंग इलेवन होगी।

पंत ने यह भी साफ किया पॉवेल को टीम एक फिनिशर के तौर पर देख रही है। दिल्ली कैपिटल्स अभी अंक तालिका की ओर नहीं देख रही है और एक समय में एक ही खेल को ले रही है। पंत ने कहा कि दिल्ली को अपने प्लान को लेकर और क्लियर होना होगा और इसमें सुधार किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+