IPL 2023: अपने कप्तान ऋषभ पंत के लिए वॉर्नर ने मांगी दुआ, फैंस ने डेविड से की ये खास गुजारिश

David Warner message for Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ऋषभ पंत के लिए एक भावुक पोस्ट किया है। आईपीएल में वॉर्नर पंत की कप्तानी में दिल्ली के लिए खेलते हैं।

David Warner

David Warner message for Rishabh Pant: भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे। 30 दिसंबर को हुए कार एक्सीडेंट के बाद वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। ऋषभ पंत को पूरी तरह फिट होने में लंबा समय लग सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक भी वह पूरी तरह से फिट नहीं हो सकेंगे।

डेविड वॉर्नर ने शेयर किया पोस्ट

ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने इस बल्लेबाज को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दी। पंत से मिलने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अनुपम खेर और अनिल कपूर भी अस्पताल पहुंचे थे। अब दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने भी पंत के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने पंत के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

वॉर्नर बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

डेविड वॉर्नर ने इस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि जल्द ठीक हो जाओ भाई, हम सब तुम्हारे साथ हैं। वॉर्नर के इस पोस्ट के नीचे फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने वॉर्नर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने की गुजारिश की। दरअसल, पंत के चोटिल होने के बाद से ही दिल्ली की कप्तानी पर भी बहस हो रही है। आईपीएल में पंत की जगह इस सीजन डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

ऋषभ पंत (चोटिल होने के कारण रहेंगे बाहर), डेविड वार्नर, मुकेश कुमार, रिले रोसौव, मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, फिल साल्ट, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+