'पहले मुझे अपनी पत्नी से बात करनी होगी कि क्या मैं...', डेविड वॉर्नर ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश

David Warner News: ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने अपना आखिरी टेस्ट सीरीज खेला था। टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में सिडनी के ग्राउंड में डेविड वार्नर ने दूसरी पारी में टीम के लिए कुछ अहम रन जोड़े थे। टेस्ट और वनडे से संन्यास लेने के बाद डेविड वॉर्नर का फ्यूचर कैसा रहने वाला है? डेविड वॉर्नर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ बातों का जिक्र किया।

पत्नी से चाहिए परमिशन: भविष्य की बात करते हुए डेविड वॉर्नर ने इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें अपनी पत्नी कैंडिस की परमिशन मिल जाती है तो वह कोचिंग में नई पारी की शुरुआत करना चाहेंगे। 37 साल के डेविड वॉर्नर साल 2024 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन आईपीएल में भी डेविड वॉर्नर का यह आखिरी सीजन हो सकता है।

David Warner 1

बताई अपनी ख्वाहिश: फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए डेविड वॉर्नर ने कहा मैं कोचिंग से जुड़ने का इच्छुक हूं। पहले मुझे अपनी पत्नी से बात करनी होगी कि क्या मुझे कुछ और दिन तक घर से बाहर रहने की अनुमति है। डेविड वॉर्नर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाए दे रहे हैं

स्लेजिंग पर कही यह बात: अपनी बात को आगे जारी रखते हुए डेविड वॉर्नर ने बताया कि जब वह टीम में आए तो उनका काम विरोधी खिलाड़ियों को परेशान करना था। लेकिन जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनका ध्यान इससे भंग हो रहा था। डेविड वॉर्नर के मुताबिक आईपीएल लीग में खिलाड़ी विरोधी देश के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं जिसके कारण स्लेजिंग जल्द ही अतीत बन जाएगी। उन्हें नहीं लगता कि भविष्य में खिलाड़ियों के बीच स्लेजिंग के मामले अधिक होंगे।

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक रन बनाने का काम किया था। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली की टीम भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी, इसके बावजूद भी कप्तान वार्नर ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को खासा प्रभावित किया। डेविड वॉर्नर इस सीजन भी दिल्ली की तरफ से कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत के खेलने को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+