अनुष्का की फोटो पर कमेंट कर बुरे फंसे वॉर्नर, खुद कोहली ने रिप्लाई कर फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब
विराट कोहली (Virat Kohli) कभी अपनी खराब फॉर्म, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।
नई दिल्ली, 3 सितंबर: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) कभी अपनी खराब फॉर्म, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फोटो पोस्ट की। कोहली ने अनुष्का की फोटो शेयर कर लिखा, 'मेरी दुनिया।' हालांकि, विराट की इस पोस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर अचानक से चर्चा का विषय बन गए।
Recommended Video

वॉर्नर ने किया फनी कमेंट
दरअसल, विराट कोहली की पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने एक फनी कमेंट किया, जिसके लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। वॉर्नर ने कमेंट कर लिखा- 'लकी इंसान हो, दोस्त...' ऑस्ट्रेलियाई ओपनर के इस कमेंट के बाद उनका मजाक भी उड़ाया गया। वॉर्नर ने भी अपनी सफाई देने का मौका नहीं छोड़ा और गलत मतलब निकालने वालों को आड़े हाथों लिया।

डेविड ने दिया जवाब
डेविड वॉर्नर ने एक यूजर को रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास सपोर्टिव वाइफ हैं'', जबकि एक अन्य यूजर्स को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘'यह एक कहावत है, जिसे हम ऑस्ट्रेलिया में उपयोग करते हैं, जैसे मैं कहूंगा कि मैं लकी हूं कि मेरे पास कैंडिस वॉर्नर (कैंडिस, वॉर्नर की पत्नी का नाम है) है।'' इसलिए जब हम दूसरों को जवाब देते हैं तो हम कहते हैं, ‘'आप लकी हो दोस्त।''

कोहली ने भी किया रिप्लाई
डेविड वॉर्नर के सफाई देने के बाद विराट कोहली ने फैंस को आड़े हाथों लिया और एक कमेंट कर सभी की बोलती बंद कर दी। कोहली ने वॉर्नर को रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मुझे पता है, दोस्त।' बता दें कि मैदान पर भले ही ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी हो, लेकिन असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। कई बार इंस्टाग्राम पर दोनों को एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते देखा जा सकता है।

एशिया कप खेल रहे हैं विराट
मौजूदा समय में विराट कोहली एशिया कप में खेल रहे हैं। जहां अभी तक पहले दो मैचों में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। खराब फॉर्म और लगातार हो रही आलोचना के बीच पूर्व भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 35 और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 44 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के बढ़िया संकेत दिए हैं। टूर्नामेंट में वह फिलहाल सबसे ज्यादा (94) रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

अनुष्का कर रही है बायोपिक
वहीं, अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में इन दिनों दिग्गज भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस' में काम कर रही हैं। इस बायोपिक में वह झूलन का रोल प्ले कर रही है। बायोपिक की शूटिंग फिलहाल इंग्लैंड में जारी है। क्रिकेट फैंस के बीच क्रिकेट की इस बायोपिक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इंतजार हो भी क्यों ना.. अनुष्का काफी लंबे समय के बाद फिल्मी पर्दे जो नजर आने वाली हैं, वो भी क्रिकेटर के रोल में।












Click it and Unblock the Notifications