सनराइजर्स हैदराबाद से ब्रायन लारा की छुट्टी, पूर्व कीवी खिलाड़ी को बनाया गया टीम का हेड कोच
Daniel Vettori coach of Sunrisers Hyderabad: अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए तैयारियां अभी से ही चल रही हैं। टीमों में कोच और स्टाफ को बदलने की प्रक्रिया देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सनराइजर्स हैदराबाद में भी उठापटक देखने को मिली है। हैदराबाद की टीम का हेड कोच बदल दोय गया है।
पिछले साल खराब प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा थे। अब उनको पद से मुक्त कर दिया गया है। लारा की जगह टीम का नया हेड कोच पूर्व कीवी खिलाड़ी डेनियल विटोरी को बनाया गया है विटोरी टीम के नए हेड कोच होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर आकर इस बारे में जानकारी दी। टीम के हैंडल से लिखा गया कि पूर्व कीवी लीजेंड डेनियल विटोरी बतौर हेड कोच ऑरेंज आर्मी में शामिल किये जाते हैं। इसके अलावा यह भी कहा कि 2 साल का साथ रहने के बाद ब्रायन लारा अब विदा लेते हैं। सनराइजर्स में अपना योगदान देने के लिए लारा का धन्यवाद। भविष्य के लिए हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।
गौरतलब है कि ब्रायन लारा को हैदराबाद के कोचिंग सेटअप में टॉम मूडी की जगह लाया गया था। साल 2023 में हुए आईपीएल के दौरान लारा हेड कोच थे। इससे पहले भी डेनियल विटोरी आईपीएल में कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं। विटोरी आरसीबी के कोच थे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया की टीम के सहायक कोच भी रहे हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल का पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी खराब रहा था। हैदराबाद की टीम ने 14 मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज की थी। तालिका में हैदराबाद की टीम सबसे निचले स्थान पर रही थी।अब कोचिंग स्टाफ को नए सिरे से बनाते हुए हैदराबाद की टीम में विटोरी को बतौर कोच लाया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और भी देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications