'फैमिली आपकी सबसे...,' कोहली के सपोर्ट में उतरा दक्षिण अफ्रीका का पूर्व दिग्गज, कही ये बड़ी बात
IND Vs ENG: दक्षिण अफ्रीका के महान पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर रहने के फैसले का समर्थन किया है। विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाए हैं और भारतीय टीम में उनकी वापसी में और देरी होने की उम्मीद है, क्योंकि वह तीसरे और चौथे टेस्ट को भी छोड़ने के लिए तैयार हैं, जबकि अंतिम मैच को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
'परिवार आपकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता'
स्टेन ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि परिवार आपकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। माफ करना लेकिन ये है। यही कहानी का अंत है। उन्होंने आगे कहा कि, 'मेरे पास तीन डॉगी हैं, और जब एक डॉगी बीमार हो गया था, और मैं आईपीएल में था, तो मैं अपने डॉगी को देखने के लिए परेशान था, और जल्द से जल्द उसे देखने के लिए निकल पड़ा।

अपने परिवार को प्राथमिकता देने के कोहली के फैसले को सपोर्ट करते हुए स्टेन ने कहा कि, 'इसलिए अगर विराट कोहली ने ब्रेक का फैसला किया है, तो मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती है।'
स्टेन ने की कोहली के योगदान की सराहना
स्टेन ने विश्व कप विजेता और कप्तान के रूप में उनकी भूमिका को स्वीकार करते हुए भारतीय क्रिकेट में कोहली के योगदान की सराहना की। स्टेन ने कहा कि, 'वह आदमी कई-कई वर्षों तक भारत की सेवा में है। उसने विश्व कप जीता है। उसने कप्तानी की है। मुझे नहीं पता कि वह आदमी वास्तव में क्रिकेट की दुनिया में खुद को साबित करने के लिए और क्या कर सकता है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'लेकिन मुझे लगता है, आख़िरकार, यह वास्तव में क्रिकेट के बारे में मायने नहीं रखता है। यह वास्तव में मायने रखता है कि आप क्यों खेलते हैं और आपकी यहां तक पहुंचने में किसने मदद की और आप वहां कैसे हैं।' कोहली ने 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत से तीन दिन पहले नाम वापस ले लिया। वह भारतीय टीम में शामिल होने के लिए उसी सुबह हैदराबाद पहुंचे थे, लेकिन उसी दिन वापस चले गए।
स्टेन ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि आपके पीछे के लोग, वे हैं जिन्हें जनता नहीं देखती है। इसलिए आपकी पत्नी, आपका साथी, आपकी मां, आपका भाई, आपकी बहन, आपके पिता, आपका चचेरा भाई, इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता, वे लोग ही हैं जो लगातार तुम्हें उठाते हैं और तुम्हें वहीं रखते हैं जहां तुम हो।'












Click it and Unblock the Notifications