CSK vs RR: जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, ये हैं IPL 2023 के सुपर कंसिस्टेंट प्लेयर

IPL 2023 in Hindi: जोस बटलर जहां ओपनिंग में रन बना रहे हैं तो हेटमायर की बल्लेबाजी हैरान करने वाली है। जडेजा गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं और यह आईपीएल के इस सीजन के सुपर कंसिस्टेंट प्लेयर है।

os Buttler, shimron hetmyer and Ravindra Jadeja

आईपीएल में 2023 आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हो रहा है जहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इस दौरान जोस बटलर ने एक बार फिर अर्धशतक लगाया तो सिमरोन हेटमायर ने भी अच्छी पारी खेली और रवींद्र जडेजा को शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला।

इस मैच में यह तीन ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जिनको आप आईपीएल 2023 का सुपर कंसिस्टेंट प्लेयर कह सकते हैं।

जोस बटलर के बारे में तो जितनी बात की जाए उतनी कम है। वह आईपीएल के पिछले सीजन से ही जैसे अकेले दम पर बाकी सभी बल्लेबाजों की चमक को फीका करने पर तुले हुए हैं। बटलर ने आईपीएल 2023 में अब तक 4 पारियों में 3 अर्धशतक लगाए हैं। बटलर ने पहले मुकाबले में 54, दूसरे में 19, तीसरे में 79, और आज 52 रन बनाए। वे पिछले सीजन के ऑरेंज कैप खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: चेस करते हुए टीम को जिताया मैच, किस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा रन ? वनइंडिया हिंदी

    शिमरोन हेटमायर: बटलर ओपनिंग में आते हैं तो वहीं सिमरोन हेटमायर निचले क्रम पर फिनिशिंग करने आते हैं। इस खिलाड़ी का भी कोई जवाब नहीं है क्योंकि उनको कम गेंद खेलने के लिए मिलती है जिस पर अधिक से अधिक रन बनाने होते हैं। हेटमायर ने इस सीजन के पहले मुकाबले में 16 गेंदों पर 22, दूसरे मैच में 18 गेंद पर 36, तीसरे मुकाबले में 21 गेंद पर 39 और आज के मैच में 18 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। सबसे खास बात यह है कि उनको अभी तक केवल एक ही मैच में आउट किया गया है।

    रवींद्र जडेजा: वही हम गेंदबाजी की बात करें तो रवींद्र जडेजा कमाल है। उन्होंने आईपीएल के पहले मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। दूसरे मैच में केवल एक ही ओवर फेंकने को मिला। तीसरे मुकाबले में 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए और आज 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। स्टार ऑलराउंडर जडेजा ना केवल रन रोकने में बल्कि विकेट लेने में भी लगातार कामयाब रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+