CSK vs RCB: विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, बन जाएंगे टी20 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
CSK vs RCB: जनवरी के बाद स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पहली बार मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के पहले मैच में मैदान पर उतरेंगे। विराट फैन्स उनका मैदान पर आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कोहली के मैदान पर आने से रिकॉर्ड बुक में भी कोई न कोई कीर्तिमान दर्ज होने वाला है। आईपीएल के पहले ही मैच में विराट कोहली के निशाने पर एक धांसू रिकॉर्ड है। कोहली के सामने एक ऐसा कीर्तिमान है, जो अब तक टी20 क्रिकेट में कोई भारतीय नहीं बना पाया है।

अंतिम बार टीम इंडिया के लिए वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से वह बाहर थे। भारतीय टीम ने इस सीरीज में युवा टीम के साथ जीत दर्ज कर ली थी।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 6 रन बनाते ही विराट कोहली के टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे हो जाएंगे। भारत से अब तक ऐसा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। कोहली ऐसे पहले भारतीय होंगे, जो टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएँगे।
अब तक पूर्व भारतीय कप्तान ने टी20 क्रिकेट में कुल 376 मुकाबले खेले हैं। कोहली के नाम 11994 रन हैं। अगर वह अर्धशतक जमाते हैं तो पहले भारतीय होंगे, जो 100 बार 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बनेंगे। वर्ल्ड क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। क्रिस गेल ने 110 और डेविड वॉर्नर ने 109 बार ऐसा किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मैच में टॉस करने के लिए पहली बार रुतुराज गायकवाड़ मैदान पर होंगे। महेंद्र सिंह धोनी की जगह गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। एक दिन पहले ही रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई ने कप्तान नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications